IN PICS: काम्या पंजाबी #lipstickrebellion कैम्पेन को सपोर्ट करने के लिए हुईं बैकलैस, बाद में हटाई तस्वीर
टेलिविजन एक्ट्रेस पूजा गौर.
आपको बता दें कि नागिन सीरियल की एक्रेहैस मौनी रॉय ने भी इस कैम्पेन को सपोर्ट किया है और लिपस्टिक के साथ वाली अपनी सेल्फी शेयर की है.
बॉलीवुड में इन दिनों कई ऐसी फिल्में बन रही हैं, जिन्हें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बोल्ड सब्जेक्ट्स के कारण सेंसर बोर्ड इन फिल्मों को रिलीजिंग सर्टिफिकेट देने से इंकार कर देता है. सेंसर बोर्ड के इसी रवैये का शिकार फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ भी हो गई. फिल्म को पास न किए जाने से काफी विवाद खड़ा हो गया, आखिरकार कई तरह के विवादों से जूझने के बाद फिल्म अब 21 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है. विवाद के कारण काफी दिनों से इस फिल्म के सपोर्ट में फिल्म और टेलिविजन प्रोड्यूर एकता कपूर ने एक कैम्पेन चलाया हुआ है जिसका नाम है ( #lipstick rebellion ). इसी कैम्पेन को कामयाब बनाने के लिए टीवी जगत से कई बड़ी हस्तियां अपने-अपने खास अंदाज में इस कैम्पेन को सपोर्ट कर रही हैं और लिपस्टिक के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर रही हैं.
टेलिविजन एक्ट्रेस क्रिस्टल डी-सूजा
टेलिविजन एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने भी ( #lipstick rebellion ) कैम्पेन के तहत अपनी मिडिल फिंगर में लिपस्टिक को पकड़कर सेल्फी ली और अपने फैंस के साथ शेयर की है.
टेलिविजन एक्ट्रेस अवंतिका हुंडल
टेलिविजन एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी.
टेलिविजन एक्ट्रेस अदिति भाटिया
टेलिविजन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी
टीवी की एक और मशहूर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने भी एकता के इस कैम्पेन को सपोर्ट किया है. दिव्यांका इस वक्त विदेश में अपने पति के साथ अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी मिडल फिंगर में लिपस्टिक को पकड़ कर एक सेल्फी ली और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में अपनी एक बैकलेस तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और एकता कपूर के इस कैम्पेन को सपोर्ट किया. तस्वीर में काम्या ने मिडिल फिंगर से लिपस्टिक पकड़ रखी है. लेकिन आपको बता दें कि काम्या ने अपनी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पेज से हटा लिया है.