✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ शादी पर दिया ये बयान

ABP News Bureau   |  17 Jan 2018 11:47 AM (IST)
हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ शादी पर दिया ये बयान
1

हिना बिग बॉस में वह बहुत सारी लड़ाइयों में शामिल रहीं. इस पर खुद का बचाव करते हुए हिना ने कहा, आप केवल वे 45 मिनट देखते थे जो पूरे दिन घर में हुआ, वह नहीं. उस समय आप लोगों की बातचीत का हिस्सा देख रहे होते थे, उस दौरान कोई और बोल रहा होता था, लेकिन आपको उस समय नहीं पता होता है कि वह बातचीत कहां से शुरू हुई.

2

हिना खान ने कहा, मैं हर किसी को बताना चाहूंगी कि हम हॉलीडे पर जाने की योजना बना रहे हैं, हम सभी, लेकिन हम जगह का खुलासा नहीं करेंगे. मैंने कुछ समय पहले निर्णय लिया था कि हमने बिग बॉस में बहुत झगड़ा किया, इसलिए हमें एक-दूसरे से बहुत सारी चीजें कहनी हैं और बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद हम वह सब कुछ भूलकर हॉलीडे पर जाएंगे.

3

इसके साथ ही हिना ने बताया, बिग बॉस के घर में मुझे किसी चीज पर पछतावा नहीं है. ऐसी बहुत सारी चीजें थीं, जो हमने घर में बोली, लेकिन उसके साथ हमने उन्हीं लोगों का ख्याल भी रखा. अगर हम किसी को कुछ बोलते थे तो हम अगली सुबह उस कंटेस्टेंट से माफी भी मांगते थे. मुझे नहीं लगता कि घर के किसी भी कंटेस्टेंट को को पछतावा होगा.

4

हिना खान का कहना है, शादी की खबर फैंस को अभी सुनने को नहीं मिलेगी. हमें लंबा रास्ता तय करना है. हम केवल खुद का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन मैं खुश हूं कि यह सार्वजनिक हो गया है.

5

हिना खान का कहना है कि उनकी फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है. बता दें कि 'बिग बॉस' के घर में हिना का रॉकी के साथ रिश्ता चर्चा में आया था.

6

'बिग बॉस' सीजन 11 की पहली रनर-अप हिना खान ने इस बात खुशी जाहिर की है कि अब ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ उनका रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं है. हालांकि इसके साथ ही हिना खान ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ी बात कही है.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ शादी पर दिया ये बयान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.