बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें
सभी तस्वीरें: इंस्टाग्राम
वहीं अपने रिसेप्शन में वह भारी कढ़ाई किए गए नीले रंग के गाउन में नजर आएंगी. शादी के पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं. शुक्रवार को उनका संगीत कार्यक्रम था.
अभिनेत्री अपने शादी की तैयारी बहुत पहले से कर रही थीं. टीवी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट्स नेहा पेंडसे ने अपनी शादी के जोड़े का रंग पेस्टल शेड चुना है.
अपनी ड्रेस के बारे में बताते हुए नेहा ने कहा, ''लहंगा चोली काफी रंगीन है. सगाई के लिए मैं कल्कि द्वारा डिजाइन हरे रंग की भारी कढ़ाई वाली ड्रेस पहनने वाली हूं. हरा रंग शार्दूल का पसंदीदा रंग है, इसलिए उन्होंने मेरे लिए हरे रंग को चुना.
नेहा ने टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम को बताया, हां, मेरे और शार्दूल के परिधान का रंग एक ही होगा. संगीत के लिए हमने रंगीन थीम चुना था, इसलिए मैं 'पापा डॉन्ट प्रिच' द्वारा डिजाइन किए गए जोड़े को पहनने वाली हूं, क्योंकि रंगों के चयन के लिए वह प्रसिद्ध हैं.''
कलर्स टीवी के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 12वें सीजन का हिस्सा रहीं टीवी अभिनेत्री नेहा पेंडसे (Neha Pendse) आज (5 जनवरी) अपने ब्वॉयरफ्रेंड शार्दूल सिंह ब्यास संग महाराष्ट्र के पूणे में माराठी रीति रिवाज से साथ शादी रचा चुकी हैं. उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें ये जोड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही है.
नेहा ने आगे कहा, मैं शादी के जोड़े के तौर पर पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनने वाली हूं. आम तौर पर नौवारी साड़ी का रंग चटख होता है. हालांकि मुझे नहीं लगता है कि ऐसी मराठी दुल्हन ज्यादा होगी, जिसने पेस्टल शेड का नौवारी साड़ी पहना होगा.