'बिग बॉस 9' के विजेता प्रिंस नरुला ने फैंस के साथ शेयर की अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
पिछले काफी वक्त से प्रिंस नरुला की उनकी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी के साथ सगाई होने की बातें सामने आ रही थीं. लेकिन प्रिंस और युविका ने इस पर चुप्पी साध रखी थी. आज पहली बार प्रिंस ने युविका के साथ सगाई को सार्वजनिक कर दिया.
पिछले साल भी मीडिया रिपोर्ट्स में युविका और प्रिंस की सगाई की खबरें सामने आई थीं. लेकिन उस समय दोनों ने इन खबरों को अफवाह करार दिया था.
बता दें कि प्रिंस और युविका की मुलाकात 'बिग बॉस 9' के घर में हुई थी. तभी से दोनों रिलेशनशिप में हैं.
आज मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के फैंस के लिए खुशखबरी का दिन है. हमने आपको पहले ही बता दिया है कि सीजन 11 की पॉपुलर कंटेस्टेंट और रनरअप हिना खान जल्द ही रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' का हिस्सा बनने जा रही हैं. इसके साथ ही 'बिग बॉस 9' के विजेता प्रिंस नरुला ने फैंस के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी दी है.
प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर युविका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ''तुम्हारा बहुत शुक्रिया, मैं उन पलों को नहीं अब भूल पा रहा हूं जब तुमने कहा था कि तुम हमेशा के लिए मेरी हो. हां मेरी युविका से सगाई हो गई है.''