Bigg Boss 12 Grand Finale Highlights:दीपिका बनीं विजेता, श्रीसंत को हराया
Bigg Boss 12 Grand Fiinale Live Updates: ग्रैंड फिनाले में 105 दिन के सफर के बाद दीपिका इस शो की विजेता बनीं
ABP News BureauLast Updated: 30 Dec 2018 11:42 PM
बैकग्राउंड
Bigg Boss 12 Grand Finale Live: आज कलर्स टीवी पर बिग बॉस सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट होने जा रहा है. इस ग्रैंड फिनाले में 105 दिन के सफर...More
Bigg Boss 12 Grand Finale Live: आज कलर्स टीवी पर बिग बॉस सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट होने जा रहा है. इस ग्रैंड फिनाले में 105 दिन के सफर के बाद रोमिल, करणवीर, श्रीसंत, दीपक और दीपिका में से किसी एक से सिर पर विजेता का ताज सजेगा. इस सीजन की शुरुआत में 17 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी, जिनमें से 6 जोड़ियों और 5 सिंगल कंटेस्टेंट्स थे. हालांकि बाद 3 वाइल्ड कार्ड एंट्रीज को भी बिग बॉस के घर में जगह मिली. इस सीजन में सुरभि राणा 5 बार घर की कैप्टन बनने में कामयाब रहीं, पर फिनाले से ठीक पहले वह मीड वीक इविक्शन की वजह से घर से बेघर हो गई. मेकर्स ने सीजन 12 में कई बड़ा बदलाव किए थे. सबसे पहले तो इस सीजन की टाइमिंग को 10.30 की बजाए रात 9 बजे ही कर दिया गया. हालांकि मेकर्स का यह प्रयोग ज्यादा कारगर नहीं रहा और पूरे सीजन में यह शो टीआरपी रेटिंग्स में टॉप 15 में जगह बनाने के लिए तरसता रहा. इसके अलावा विचित्र जोड़ियों के कॉन्सेप्ट के जरिए पहली बार बिग बॉस के घर में एक ही परिवार के दो सदस्यों सोमी खान और सबा खान ने कंटेस्टेंट्स के रूप में एंट्री की. पर जोड़ियों का कॉन्सेप्ट पर कामयाब नहीं होने के चलते मेकर्स ने 1 महीने के बाद ही सभी कंटेस्टेंट्स को सिंगल कंटेस्टेंट ही बना दिया. इस सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां अनूप जलोटा और जसलीन की विचित्र जोड़ी को मिली. इस जोड़ी को लेकर काफी विवाद भी हुआ. प्रीमियर के दौरान जसलीन ने बोला कि वह अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं, पर अनूप जलोटा ने बेघर होने के बाद इस बात को झूठ बताया. इतना ही नहीं जसलीन ने भी घर से बेघर होने के बाद अनूप जलोटा को डेट करने से इंकार किया.
दीपिका कक्कड़ सीजन 12 की विजेता चुनी गई हैं. दीपिका ने श्रीसंत को मात देकर सीजन 12 का खिताब अपने नाम किया.