✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Bigg Boss 12, Day 23: टास्क में हुआ जमकर झगड़ा, बिग बॉस ने दो कंटेस्टेंट्स को हटाया

एबीपी न्यूज़   |  10 Oct 2018 07:51 AM (IST)
1

एपिसोड की शुरुआत में दीपक और सौरभ के बीच कप्तानी रिंग टास्क को लेकर हुई. दीपक ने सौरभ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शिवशीष को अंगूठी पर अपना हाथ बदलते हुए देखा था. दोनों के बीच हुई यह बात जल्द ही लड़ाई में बदल गई. दीपक सौरभ को झूठा कहते हैं और उन्हें गाली देते हैं.

2

दीपक के गाली देने पर सौरभ उनकी बातों को सुनकर पूरी तरह से बौखला गए. वह दीपक का नाम पुकारते हुए कहते हैं, दीपक अपना मुंह बंद रखें. मगर दीपक ऐसा कुछ नहीं करते हैं, दोनों के बीच जुबानी लड़ाई जारी रहती है. नौबत हाथापाई पर आ जाती है लेकिन घरवाले दोनों को रोक लेते हैं. इस पर सौरभ रोने भी लगते हैं, साथ ही उन्होंने गुस्से में अपना कुर्ता भी फाड़ लिया.

3

उधर दीपक अब इस घर में पूरी चालाकी के साथ गेम को खेलते नजर आ रहे हैं. वह हर बात पर टीका-टिप्पणी करते भी नजर आ जाते हैं. आज के एपिसोड में उन्होंने इस बात को लेकर अपनी चिंता जताई कि जब घर में अंग्रेजी में बात करने की मनाही है और जो ऐसा करते हैं उन्हें हिंदी भी आती है, तो फिर वे बोलने में हिंदी का इस्तेमाल करने बजाए अंग्रेजी में क्यों बोलते हैं? दीपक इस बात पर आते हैं कि क्या वे अंग्रेजी में बात करते हुए शो ऑफ तो नहीं करते हैं!

4

उनकी इस बात पर शिवाशीष कहते हैं कि क्या जानवर अंग्रेजी बोलते हैं? दीपक उनसे कहते हैं कि हां ऐसा ही है. दीपक की इस बात पर श्रीसंत कहते हैं कि ऐसा है कि आज से वह अंग्रेजी में ही बात करेंगे और अब दीपक उन्हें जानवर कह सकते हैं. इस जुबानी जंग में सुरभि भी कूद पड़ती हैं. तभी सुरभि को करणवीर बताते हैं कि इन लोगों की बातों में आप नहीं पड़ें. बतौर कैप्टन सुरभि कहती हैं कि श्रीसंत माइक पहने और अंग्रेजी में बात करना बंद करें. तभी उनके बीच की लड़ाई और गहरी हो जाती है.

5

सुरभि और शिवाषीश के गलत खेल के रवैये को देखते हुए बिग बॉस कैदी और पुलिस के टास्क को दोनों को निकाल दिया.

6

शो की दूसरी कड़ी में कैदी-पुलिस टास्क के दूसरे दौर में सुरभि, सृष्टि के बाल खींचती हुई उन्हें गिराने की कोशिश कर रही हैं ताकि वह टास्क को हार जाएं. सुरभि की इस एक्टिविटी पर करणवीर उनकी तरफ से सृष्टि के बाल खींचने पर आपत्ति उठाते नजर आए. इस खींच तान में शिवाषीश की तरफ से दीपक को चोट आती है. इसके तुरंत बाद घर के अंदर एक और बड़ी लड़ाई होती है और घर के अंदर के लोग दो खेमों में बंट जाते हैं.

7

8

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 में चौथे हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. घर में चल रही लग्जरी बजट टास्क में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स के सब्र का बांध टूट चुका है. इतना ही नहीं शो में जो अबतक एक-दूसरे के दोस्त थे वो भी अब दुश्मन बन चुके हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • Bigg Boss 12, Day 23: टास्क में हुआ जमकर झगड़ा, बिग बॉस ने दो कंटेस्टेंट्स को हटाया
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.