✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Bigg Boss 12, Day 17: घर में तेज हुई कैप्टेंसी को लेकर छिड़ी जंग, इन्होंने पेश की दावेदारी

एबीपी न्यूज़   |  04 Oct 2018 08:07 AM (IST)
1

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' के कंटेस्टेंट्स में छिड़ी जंग हर बीतते दिन के साथ तेज होती जा रही है. जैसे जैसे बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का सफर आगे बढ़ रहा है, वैसी ही उनके ऊपर बाहर होने का खतरा बढ़ता जा रहा है. खुद को बाहर होने से बचाने के लिए हर कंटेस्टेंट कैप्टेंसी हासिल करने के चक्कर में पड़ गया है और इसी वजह से तीसरे हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला.

2

इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने बिग बॉस ने घरवालों को इस हफ्ते का लग्जरी बजट टास्क दिया. हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस ने साफ किया कि इस हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क का प्रभाव घर की अगली कैंप्टेंसी पर पड़ेगा. इस टास्क में भी शो के थीम के मुताबिक जोड़ियों और सिंगल कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तय किया गया.

3

उधर घर की कैप्टेंसी को लेकर पहले से ही आइडियल कैप्टन के लेकर बहस छिड़ी हुई थी. दीपक और सोमी ने जोड़ियों के सामने इस हफ्ते घर का कैप्टन बनने की इच्छा जाहिर की. ज्यादातर जोड़ियां चाहती थीं दीपक को कैप्टन बनाया जाए. जोड़ियों की यह बात सबा और सोमी को अच्छी नहीं लगी और वह उनपर भड़क गई.

4

समस्याओं से परेशान दीपक श्रीसंत से भी के साथ लड़ाई की. तीन हफ्तों से श्रीसंत के करीबी माने जाने वाले दीपक के साथ उनकी यह पहली लड़ाई थी. रोमिल जो पिछले हफ्ते घर से बेघर हुए थे, आज एक बार फिर ज्वालामुखी टास्क के दौरान काफी आक्रामक हो गए और करणवीर बोहरा के साथ लड़ाई करते हुए दिखाई दिए.

5

इस टास्क के लिए एक बड़ा सा ज्वालामुखी गार्डन एरिया में रखा गया था जो समय समय पर रंग बिरंगे बॉल्स की बरसात करता था. इस टास्क में सभी सिंगल्स और हर जोड़ियों में से किसी एक सदस्य को हिस्सा लेने के लिए कहा गया. दीपिका, नेहा, सृष्टि, करणवीर और श्रीसंत सिंगल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि रोमिल, जसलीन, सबा, दीपक और सौरभ जोड़ी टीम से हिस्सा लेते हैं. सुरभी और सोमी इस टास्क की संचालक बनने की जिम्मेवारी दी गई.

6

दिन के अंत में रोमिल की श्रीसंत से भी लड़ाई हुई. टास्क के दौरान श्रीसंत से रोमिल कहते हैं कि वह उनसे बेहतर लेग स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं. श्रीसंत बिग बॉस को बताते हैं कि वह इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकते. आज उम्मीद की जा रही है कि दूसरे हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क का अंत हो जाएगा और यह भी साफ हो जाएगा कि घर की अगली कैप्टेंसी किसके हाथ लगने जा रही है.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • Bigg Boss 12, Day 17: घर में तेज हुई कैप्टेंसी को लेकर छिड़ी जंग, इन्होंने पेश की दावेदारी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.