शिल्पा शिंदे ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर दिया बड़ा बयान
इसके साथ ही शिल्पा शिंदे ने कहा है कि वह हिना खान के साथ कोई काम नहीं करना चाहती हैं.
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, ''मैंने सलमान खान से काम के लिए कोई मदद नहीं मांगी है. ना ही मैं उनके साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने जा रही हूं.''
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 को शिल्पा शिंदे 105 दिनों के मुश्किल सफर के बाद जीतने में कामयाब रही थीं. शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे हर दिन कंटेस्टेंट्स को लेकर नया खुलासा कर रही हैं. लेकिन अब शिल्पा शिंदे ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ काम करने को लेकर बड़ी बात कही है.
एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने कहा, ''शो के दौरान सलमान खान ने मेरी काफी मदद की है. उन्होंने मुझे कहा था कि मैं किसी भी तरह मां या भाभी के जैसे नहीं दिखती हूं.''
शो खत्म होने के बाद से ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सलमान खान, शिल्पा शिंदे को 'भाभी' जी जैसा कोई किरदार दिला सकते हैं. शिल्पा शिंदे ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है.