✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (245/293)To Win - 147
107
TMC
135
BJP
00
LF+ISF
02
CONG
01
OTH
असम  (90/126)To Win - 64
69
BJP+
19
CONG+
02
OTH
तमिलनाडु  (177/234)To Win - 118
47
DMK+
49
ADMK+
81
TVK
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
53
LEFT+
83
CONG+
04
OTH
पुदुचेरी  (29/33)To Win - 17
22
BJP+
06
CONG+
01
OTH
(Source: ECI/ABP News)

Bigg Boss 11, Day 4: विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के झगड़े में आ गया है नया मोड़

ABP News Bureau   |  06 Oct 2017 12:36 PM (IST)
Bigg Boss 11, Day 4: विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के झगड़े में आ गया है नया मोड़
1

चौथे दिन घरवालों को लग्जरी बजट जीतने के लिए बिग बॉस ने 2 टास्क दिए थे. इन 2 टास्क में से घरवाले एक टास्ट तो पूरा करने में कामयाब रहे, लेकिन दूसरे टास्क को वह तय समय पर पूरा नहीं कर पाए. इसके बाद बिग बॉस ने लग्जरी बजट का विजेता पड़ोसियों को घोषित किया.

2

चौथे दिन की शुरुआत में ही विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे से उनकी मां का अपमान किए जाने माफी मांगने की मांग कर रहे थे. लेकिन शिल्पा शिंदे का कहना था कि वह सिर्फ गाना गा रही थी. इसके बाद सभी घरवालों ने भी शिल्पा शिंदे से माफी मांगने की बात कही.

3

विवादित शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में 'अंगूरी भाबी' और विकास गुप्ता में चल रहा झगड़ा चौथे दिन भी जारी रहा. नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद से ही शिल्पा शिंदे के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शो के चौथे दिन बिग बॉस का घर पूरी तरह से दो हिस्सों में बंट गया है.

4

रात होते-होते घरवालों का झगड़ा और ज्यादा बढ़ गया. शिवानी दुर्गा शिल्पा शिंदे से कह रही थीं कि उन्हें खाना बनाने दिया जाए, लेकिन शिल्पा और अर्शी ने शिवानी की बात नहीं मानी. शिल्पा की इस बात पर घरवाले और ज्यादा नाराज हो गए.

5

सभी घरवालों के जाने के बाद हिना खान, शिल्पा शिंदे से बात करने आईं और कहा कि आप विकास से माफी मांग लें. लेकिन शिल्पा का साफ कहना था कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है. इसके बाद शिल्पा शिंदे और हिना खान में भी झगड़ा शुरू हो गया.

6

शिवानी दुर्गा को रोता हुआ देखने के बाद जुबैर खान, अर्शी खान पर भड़क गए. जुबैर ने कहा, ''तुम अपनी मां जैसी औरत की इज्जत करना भी नहीं जानती हो.''

7

हिना खान ने सभी घरवालों से कहा कि ''शिल्पा का बर्ताव सही नहीं है और वह विकास के साथ काफी गलत कर रही हैं हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए.'' घरवालों ने भी हिना खान की बात से सहमति जताई.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • Bigg Boss 11, Day 4: विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के झगड़े में आ गया है नया मोड़
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.