✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Bigg Boss 11, Day 24: घरवालों की हरकतों से टूटा 'अक्षरा बहू' का हौसला, हो गया ऐसा हाल

प्रवीण, एबीपी न्यूज   |  26 Oct 2017 11:05 AM (IST)
1

मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' 11वें सीजन के 24 दिन पूरे हो चुके हैं. चौथे हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क 'खुल जा सिम सिम' टीम ब्लू के हाथ लगी हैं. लेकिन इस टास्क के खत्म होते ही टीम रेड में एक-दूसरे पर टास्क की हार का ठीकरा फोड़ना शुरू हो गया. सबसे ज्यादा आरोपों का शिकार घर की कैप्टन हिना खान हुई हैं और उनके सब्र का बांध टूट गया.

2

हिना खान बाद में अकेले रहीं और कहने लगी कि सब लोग कितना बुरा बोल रहे हैं मुझे. गॉर्डन एरिया में हिना खान को रो-रो के बुरा हाल हो रहा था तभी सब्यासांची ने उन्हें जाकर संभाला. (All Pictures Credit- Video Shared by Voot)

3

गॉर्डन एरिया में ज्यादा देर बैठे रहने पर ढिंचैक पूजा की तबीयत खराब होने लगी. पूजा ने भी टास्क को छोड़कर घर के अंदर जाने का फैसला किया. इसके कुछ देर बाद बिग बॉस ने एलान कर दिया कि टीम ब्लू के अधिक सदस्य घर के बाहर रहने की वजह से वह यह टास्क जीतने में कामयाब रही है. सदस्यों की घर में दोबारा एंट्री होने के बाद पूजा पर रेड टीम ने टास्क को हरवाने का आरोप लगाया. ये आरोप सुनकर पूजा का रो-रो के बुरा हाल हो गया.

4

इसके बाद रेड टीम की ओर से महजबीं और ब्लू टीम की ओर से अर्शी खान ने साथ में घर के अंदर जाने पर सहमति बना ली. लव ने दोनों टीमों से कहा कि आपके पास टास्क को बीच में ही छोड़कर घर में जाने का मौका है. इसके बाद अर्शी और महजबीं घर के अंदर चले गए.

5

इसके बाद घरवाले बात करने लगे कि सबसे पहले इस टास्क को बीच में छोड़कर घर के अंदर कौन जा सकता है. अर्शी खान ने शिल्पा को घर के अंदर भेजने के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया. इसके बाद शिल्पा ने भी सपना चौधरी के ऊपर पानी डाल दिया. लेकिन माइक के ऊपर पानी का जाना टास्क के नियमों का उल्लंघन था. ऐसे में टास्क लव ने शिल्पा को नियम तोड़ने का दोषी पाते हुए घर भेजने का फैसला किया. साथ ही लव ने आकाश को भी नियम तोड़ने की सजा देते हुए घर के अंदर भेज दिया.

6

रेड टीम ने पुनीश की महजबीं और शिल्पा को गोरा भूत और काला भूत कहने वाली बात पर बवाल शुरू कर दिया. हिना ने पूरी टीम को बताया कि पुनीश ने ये सही नहीं किया है. महजबीं ने भी कहा कि इस पुनीश को मैं ऐसा सबक सीखा दूंगी कि वह याद रखेगा.

7

दिन की शुरुआत में ही आकाश की ओर से एलान कर दिया गया कि टास्क का राउंड 3 शुरू होता है. इसके बाद एक बार फिर दोनों टीमों ने जीत की रणनीति पर बात करना शुरू कर दिया. हालांकि इन सब के बीच पुनीश और बंदगी की नजदीकियां पहले से भी ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई दी.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • Bigg Boss 11, Day 24: घरवालों की हरकतों से टूटा 'अक्षरा बहू' का हौसला, हो गया ऐसा हाल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.