✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

BB10, 19 October: एक्सपोज हुए स्वामी जी, आकांक्षा शर्मा के बारे में कहीं शर्मनाक बात!

ABP News Bureau   |  19 Oct 2016 11:08 AM (IST)
1

खैर, इस घर में ये सब तो चलता रहेगा क्योंकि फुटेज का सवाल है लेकिन फिलहाल आपके लिए अच्छी खबर ये है कि अब एबीपी न्यूज़ टीवी के सीनियर एंकर दिबांग आपको बिग बॉस का एपिसोड प्रसारित होने से पहले हर रोज़ आने वाले एपिसोड की झलक दिखाएंगे.

2

इसके तुरंत बाद ओम स्वामी ने अपनी हदें तोड़ते हुए आकांक्षा के बारे में कुछ ऐसी बाते कहीं जो उन्हें नहीं बोलनी चाहिए. ओम स्वामी एक्टर गौरव चोपड़ा से ये कहते दिखे, ‘आकांक्षा आपके अविवाहित होने का दुरूपयोग करने की सोच रही है, वो आपसे शादी करने का सोच रही है. जो पहले पति की नहीं हुई वो दूसरे की क्या होगी. एक सार्वजनिक जगह पर अपने पति को बदनाम कर रही है और एक सेलिब्रिटी विवाह भी करेंगे तो चरित्रवती से करेंगे तो बेहतर है कि उसका झूठा सपना आप तोड़ दें. अगर आप सचमुच में उससे शादी करने वाले हैं तो ठीक है.’

3

(Photo: Colors)

4

कुल मिलाकर देखें तो दूसरे दिन भी इंडियावाले सेलेब्स पर भारी पड़े. नॉमिनेशन की वजह से नाराज मनु ने रात में सेलेब्स का सोना हराम कर दिया.

5

(Photo: Colors)

6

(Photo: Colors)

7

(Photo: Colors)

8

इसके बाद उनकी कहा सुनी फिर लोपामुद्रा से हुई. ये सब खाने-पीने को लेकर हुई.

9

सिर्फ आकांक्षा ही नहीं लोपामुद्रा से भी स्वामी भिड़ गए. कारण ये है कि लोपामु्द्रा को ओम स्वामी में बारे में कुछ बातें पता हैं और ओम स्वामी चाहते हैं कि वो किसी को ना बताएं. इसके लिए लोपामुद्रा को ओम स्वामी धमकी देते भी दिखे. ओम स्वामी बार-बार ये कहते दिखे कि लोपा मुद्रा विश्वासघात कर रही हैं. ये सुनकर लोपामुद्रा नाराज हो गईं और उन्होंने बिग बॉस से उनकी शिकायत भी की. दोनों की आपस में खूब लड़ाई हुई जिसमें बीच बचाव करने बाकी लोगों को भी आना पड़ा. लोपामुद्रा ने कहा, ‘आप संत हैं संत की तरह रहें.’

10

: बिग बॉस शो है ही ऐसा है जहां हर रोज कुछ ना कुछ धमाकेदार, मसालेदार होता ही रहता है. यहां पर चेहरे बेनकाब होने में ज्यादा समय नहीं लगता. कुछ लोग चिल्लाकर फुटेज लेते हैं तो कुछ रोकर तो वहीं कुछ इसके लिए अपनी हदें भी पार कर जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है कल बिग बॉस के घर में. शांति और अहिंसा की बात करने वाले ओम स्वामी दूसरे दिन ही इस घर में बेनकाब हो गए.

11

वैसे तो इस घर में खाने-पीने को लेकर घमासान रोज ही होता हैं लेकिन इस सीजन की शुरूआत करन मेहरा और मनु के बहस से हुई है. सेवक बने करन मेहरा को उस समय गुस्सा आ गया जब मनु ने कहा , ‘बहुत ही वाहियात खाना बन रहा है यार…. मैं तो खा ही नहीं पा रहा.’ इसके बाद कुछ देर ‘तु-तु, मैं-मै’ हुई और फिर बाकियों ने मिलकर उन्हें शांत कराया.

12

सबसे पहले इसकी शुरूआत लग्जरी टास्क के दौरान हुई. इस टास्क का नाम है ‘राज़’. बिग बॉस के पास हर मालिक का एक रहस्य है. ये रहस्य समय-समय पर सेवकों को बताए जाएँगे. सेवकों को फिर अनुमान लगाना होगा कि ये रहस्य किस मालिक का है और क्यों? इस कार्य में सेवकों का मकसद होगा ज्यादा से ज्यादा बार सही अनुमान लगाना कि दिखाया गया रहस्य किसका है. वहीं मालिकों की कोशिश होगी कि सेवकों को पता ना चले कि ये रहस्य किस मालिक का है. सेवक ज्यादा से ज्यादा सही अनुमान लगाने में सफल रहे तो वे इस टास्क को जीतकर घर के मालिक बन जाएंगे और मालिक सेवक बन जाएंगे.

13

गौरव ने उनकी बात को इग्नोर करते हुए सिर्फ ये हिदायत दी कि वो टीवी शो पर ऐसी बातें ना कहें.

14

पहले दिन से ही प्रियंका जग्गा ये साबित करने में लगी हैं कि इस घर में सिर्फ वही ड्रामा क्वीन हैं. दूसरे दिन भी यही हुआ. बानी ने जब प्रियंका की एक बात नहीं मानी तो उन्होंने कहा, ‘जब हम बात कर रहे होते हैं तो आप लोगों को सुनना पड़ेगा. बानी ने आज्ञा का उल्लंघन किया है. एक ही काम चार बार बोल रही हू, उसके बाद पांचवी बार वो मुझे प्लीज बोलने को कह रही है. ऐसा थोड़े ना होता है. अगर भगवान ना करें कि ऐसा सिचुएशन आ जाए तो हमने झुकना सीखा है लेकिन आप ऐसे झुकाओगे.’ ऐसा बोलकर प्रियंका रोने लगीं.

15

इसके बाद जो रहस्य बिग बॉस ने बताया वो सेवकों ने आसानी से गेस कर लिया जो कि आकांक्षा के बारे में था. इसके बाद गुरू जी ने कहा, ‘आम लोगों में गुलामी का डीएनए है.’ इसके बाद आकांक्षा को उनपर गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा, ‘जो बात आपको नहीं पता है वो मत बोलिए. आप गुरू जी अपने घर पर होंगे.’

16

उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर युवराज का भाभी आकांक्षा शर्मा जो कि प्रीमियर के दिन से ही सुर्खियों में हैं, के बारे में कुछ ऐसी बातें कहीं जिसके लिए बिग बॉस से भी उन्हें डांट पड़ी और उन्हें इसके लिए सभी से माफी मांगनी पड़ी.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • BB10, 19 October: एक्सपोज हुए स्वामी जी, आकांक्षा शर्मा के बारे में कहीं शर्मनाक बात!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.