✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई देंगे अन्ना हजारे

एबीपी न्यूज़   |  24 Sep 2016 10:59 AM (IST)
1

सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के एक करीबी सूत्रों के मुताबिक, अन्ना हजारे शुक्रवार देर शाम शो के लिए शूटिंग को पूरा किया. वह पहली बार किसी टीवी शो का हिस्सा बनेंगे. वह अपनी बायोपिक का प्रमोशन करने के लिए आ रहे हैं. जाहिर तौर पर ये शो एक रोचक कॉसेप्ट बनने जा रहा है.

2

गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता किसन बाबूराव हजारे उर्फ अन्ना हजारे अपने जिंदगी पर आधारित आने वाली फिल्म 'अन्ना : किसन बाबूराव हजारे' के प्रमोशन के सिलसिले में लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होंगे.

3

'अन्ना : किसन बाबूराव हजारे' 130 मिनट लंबी हिंदी फिल्म है, जो एक साल से अधिक समय तक अन्ना के पैतृक गांव रालेगण सिद्धी, अहमदनगर (महाराष्ट्र), मुंबई, नई दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में फिल्माई गई है.

4

फिल्म का निर्माण राइज पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड और डायरेक्टर शशांक उदापुरकर ने किया है.

5

शशांक के अलावा फिल्म में अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी भी हैं, जो एक युवा पत्रकार के रूप में हजारे की सामाजिक-राजनीतिक जीवन से जुड़ी कठिनाइयों को रिकॉर्ड करती हैं. इस हिंदी बायोपिक में तीन गानों को भी शामिल किया गया है.

6

पहली बार डायरेक्शन कर रहे शशांक मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं. उन्होंने फिल्म में अन्ना हजारे का किरदार निभाने के साथ ही फिल्म का डायलॉग और स्क्रिप्ट भी लिखा है.

7

'द कपिल शर्मा शो' से कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, अली असगर और सुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकार जुड़े हुए हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • 'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई देंगे अन्ना हजारे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.