'बिग बॉस 11' के पॉपुलर कंटेस्टेंट की इस रिएलिटी शो से हुई छुट्टी
इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि नशे की हालत में शो के सेट पर पहुंचे. हालांकि आकाश ददलानी ने इस तरह की खबरों को अफवाह बताया है.
आकाश ददलानी ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया कि उन्हें शो ने नहीं निकाला गया है, बल्कि उन्होंने खुद शो छोड़ा है.
आकाश ददलानी का कहना है, ''मैंने किसी के साथ बदतमीजी नहीं की, ना ही मैं नशे की हालत में था. मैंने खुद वो शो छोड़ा है.''
आकाश ने बताया, ''मुझे नहीं मालूम स्क्रिप्ट पसंद नहीं आने की बात कहां से आ रही है. ये बात भी झूठ है कि मैं नशे की हालत में शो के सेट पर पहुंचा.''
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का धमाकेदार सीजन 11 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इस शो में शामिल रहे कंटेस्टेंट का हंगामा लगातार जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट आकाश ददलानी को रिएलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' से बाहर कर दिया गया है.
आकाश ददलानी को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने शो के सेट पर प्रोडक्शन टीम के साथ बदतमीजी की. आकाश ददलानी की हरकतों को देखकर मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर करने का फैसला किया.