WhatsApp Feature: WhatsApp पर अब छोटे बच्चों के अकाउंट भी बनाए जा सकेंगे. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ऐलान किया है कि वह 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स लेकर आ रही है, जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग पर फोकस करेंगे. इन अकाउंट्स को ऐसे डिजाइन किया गया है कि बच्चों के कम्यूनिकेशन पर पैरेंट्स का पूरा कंट्रोल रहे. अगले कुछ महीनों में इस नए फीचर को रोल आउट कर दिया जाएगा. 

Continues below advertisement

कैसे काम करेंगे बच्चों के अकाउंट्स?

WhatsApp के नए पैरेंट-मैनेज्ड में नई डिफॉल्ट सेटिंग और पैरेंटल कंट्रोल मिलेंगे. इन अकाउंट्स के जरिए पैरेंट्स यह मैनेज कर पाएंगे कि उनके बच्चों से कौन कॉन्टैक्ट कर रहा है और उन्हें किन ग्रुप्स में ऐड किया जा रहा है. साथ ही पैरेंट्स इन अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स भी मैनेज कर सकेंगे. हालांकि, सारी पर्सनल कन्वर्सेशन नॉर्मल अकाउंट की तरह प्राइवेट और एंड-टू-एंड एनक्रिप्ट रहेगी. इन अकाउंट्स में मेटा एआई, चैनल और स्टेटस और वन-टू-वन कन्वर्सेशन में व्यू वन्स जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे.

Continues below advertisement

पैरेंट्स के डिवाइस से लिंक होगा बच्चों का अकाउंट

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अकाउंट्स सेटअप करने के लिए पैरेंट्स को अपना और बच्चों का डिवाइस पास रखना होगा. दोनों के अकाउंट्स एक QR कोड के जरिए लिंक होंगे. एक बार सेटअप होने के बाद पैरेंट्स अनजान कॉन्टैक्ट से आई मैसेज रिक्वेस्ट को रिव्यू भी कर पाएंगे. 

पेड सब्सक्रिप्शन पर भी काम कर रही है WhatsApp

WhatsApp पर जल्द ही पेड सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus आने वाला है. इसमें कंपनी एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, थीम्स, नया ऐप आईकन और नए चैट इंटरफेस समेत कई नए फीचर्स जोड़ सकती है. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और यह एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के यूजर्स के लिए रोल आउट होगा. पेड सब्सक्रिप्शन आने के बाद भी कॉलिंग, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग जैसे फीचर्स अभी की तरह फ्री रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

LPG के बाद अब इंडक्शन चूल्हे को लेकर मचा हाहाकार, क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्टॉक खत्म