कई बार ऐसा होता है कि किसी को जरूरी मैसेज भेजना याद रहता है, लेकिन सही समय पर फोन हाथ में नहीं होता है. कभी किसी को बर्थडे विश देनी होती है, तो कभी किसी ग्रुप में तय समय पर जानकारी शेयर करनी होती है. ऐसे में WhatsApp का एक नया फीचर चैटिंग का तरीका बदल सकता है. अब कंपनी ऐसा ऑप्शन टेस्ट कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स पहले ही मैसेज तैयार करके उसके भेजे जाने का समय तय कर सकेंगे. इस नए फीचर शेड्यूल मैसेज नाम दिया गाया है. खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं होगी, बल्कि फोटो, वीडियो और लिंक भी शेड्यूल किए जा सकेंगे. 

Continues below advertisement

WhatsApp में कैसे काम करेगा शेड्यूल मैसेज फीचर?

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अपने Android ऐप के बीटा वर्जन 2.26.40.7 में कुछ यूजर्स के लिए यह सुविधा जारी कर रहा है. इसका इस्तेमाल करने के लिए चैट में मैसेज लिखने के बाद सेंड बटन को दबाकर रखना होगा. अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो मैसेज भेजने की तारीख और समय चुनने का ऑप्शन दिखाई दे सकता है. यूजर्स मौजूदा समय से कम से कम 10 मिनट बाद और अधिकतम दो हफ्ते पहले तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे. तय समय आने पर WhatsApp मैसेज अपने आप भेज देगा. इसके लिए ऐप का खुला होना या फोन का ऑनलाइन रहना जरूरी नहीं होगा. 

Continues below advertisement

फोटो, वीडियो और लिंक भी कर सकेंगे शेड्यूल

यह सुविधा सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के लिए नहीं होगी. यूजर्स चैट में लिंक, फोटो और वीडियो भेजने का समय भी पहले से तय कर सकेंगे, हालांकि फोटो या वीडियो शेड्यूल करते समय एक बार में सिर्फ एक ही मीडिया फाइल चुनी जा सकेगी. फोटो भेजने से पहले उसमें बदलाव करने या कैप्शन जोड़ने का ऑप्शन भी मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें - Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

भेजने से पहले मैसेज में बदलाव का मौका

शेड्यूल किए गए मैसेज को मैनेज करने के लिए चैट की जानकारी वाले सेक्शन में अलग जगह मिल सकती है. यहां यूजर्स अपने तय किए गए मैसेज देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें डिलीट भी कर सकेंगे. अगर मैसेज भेजे जाने से पहले हटा दिया जाता है, तो सामने वाले व्यक्ति को इसकी कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी. 

ग्रुप चैट में भी मिलेगी सुविधा

यह फीचर पर्सनल चैट के साथ ग्रुप में भी काम कर सकता है, हालांकि शेड्यूल करते समय ग्रुप में मौजूद सदस्य ही उस मैसेज को रिसिव कर सकेंगे. बाद में ग्रुप से जुड़ने वाले नए सदस्यों को पहले से शेड्यूल किया गया मैसेज नहीं मिलेगा. अभी यह सुविधा कुछ Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसका विस्तार हो सकता है. WhatsApp ने इसे सभी यूजर्स के लिए जारी करने की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. 

यह भी पढ़ें - घर चमकाने में घंटों की मेहनत क्यों? दिवाली पर काम आएंगे ये गैजेट्स