OnePlus 16 और iQOO 16 में प्रोसेसर से लेकर कैमरा और बैटरी तक कई दमदार फीचर्स मिलते हैं. यह दोनों स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर काम करते हैं. इनमें तेज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है, हालांकि दोनों फोन की खासियतें अलग- अलग हैं. OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा और 9,000mAh की बैटरी है, जबकि iQOO 16 में 2K रेजोल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन और गेमिंग के लिए डेडिकेटेड चिप दी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि डिस्प्ले, कैमरा, गेमिंग और बैटरी के मामले में कौन-सा फोन किससे आगे है.
OnePlus 16 और iQOO 16 के डिस्प्ले में क्या अंतर है?
OnePlus 16 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कुछ गेम्स में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. वहीं iQOO 16 में 6.85 इंच की 2K AMOLED स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक है. ज्यादा रेजोल्यूशन और बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए iQOO 16 अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जबकि OnePlus 16 का हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग में स्मूद विजुअल देने में मदद कर सकता है.
गेमिंग के लिए कौन-सा फोन है बेहतर?
इन दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलता है, साथ ही दोनों में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन है, हालांकि iQOO 16 में Q4 डेडिकेटेड गेमिंग चिप भी दी गई है. वहीं दूसरी तरफ OnePlus 16 कुछ गेम्स में 185Hz रिफ्रेश रेट का फायदा देता है.
OnePlus 16 और iQOO 16 का कैमरा कितना अलग है?
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी है. वहीं iQOO 16 में तीन 50MP रियर कैमरे दिए गए हैं, जिनमें मेन, अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा है.
यह भी पढ़ें - आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
बैटरी और चार्जिंग में कौन आगे?
OnePlus 16 में 9,000mAh की बैटरी है, जबकि iQOO 16 में 8,400mAh की बैटरी मिलती है. यह दोनों फोन 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. वायरलेस चार्जिंग में OnePlus 16 को 50W और iQOO 16 को 40W का सपोर्ट मिलता है.
OnePlus 16 और iQOO 16 की कीमत
चीन में दोनों स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 5,999 युआन (लगभग 85,500 रुपये) है. इन दोनों में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है, हालांकि भारत में इनकी लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
यह भी पढ़ें -पानी गर्म करने वाली रॉड या गीजर कौन खाता है ज्यादा बिजली? जान लें
