नई दिल्ली: टेलीकॉम सैक्टर में बढ़ते कॉम्पीटीशन को देखते हुए कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहक खींचने के लिए एक बढ़कर एक ऑफर दे रही हैं. पिछले साल के आखिर में ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ की कीमतें बढ़ाईं थी. इसके बावजूद रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए आकर्षक प्रीपेड प्लान दे रही है.

199 रूपये वाला ऑफर

इस ऑफर के तहत रिलायंस जियो अपने यूजर्स को सिर्फ 199 रुपये में प्रतिदिन डेढ़ जीबी डेटा के अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क के एफयूपी लिमिट के साथ एक हजार मिनट्स और सौ मैसेज की सुविधा दे रहा है. इसके अलावा इस प्लान के जरिए जियो यूजर्स को जियो मोबाइल एप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन तक रखी गई है.

399 रूपये वाले ऑफर में ये है खास

वहीं रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 399 रूपये वाला रिचार्ज कराने पर प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, सौ एसएमएस, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा दूसरे नेटवर्क पर एफयूपी लिमिट के साथ दो हजार मिनट्स दे रही है. इस ऑफर में भी जियो एप्स का एक्सेस दिया जाएगा. ये प्लान 56 दिनों के लिए वैलिड रहेगा.

555 रूपये वाला आकर्षक प्लान

इस प्लान के तहत भी रिलायंस जियो के ग्राहकों को हर रोज डेढ़ जीबी डेटा, सौ एसएमएस, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा दूसरे नेटवर्क पर एफयूपी लिमिट के साथ तीन हजार मिनट्स मिलेंगे. 555 रूपये वाले प्लान में भी यूजर्स को जियो एप्स का एक्सेस दिया जाएगा. ये ऑफर 84 दिनों के लिए वैलिड रहेगा.

साल 2020 में 2020 रूपये वाला ऑफर

साल 2020 के लिए जियो 2020 रूपये वाला एक आकर्षक प्लान अपने यूजर्स के लिए लाया है. इसके तहत भी प्रतिदिन डेढ़ जीबी डेटा, सौ एसएमएस, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा दूसरे नेटवर्क पर एफयूपी लिमिट के साथ 12 हजार मिनट्स मिलेंगे. साथ ही यूजर्स को जियो एप्स का एक्सेस दिया जाएगा. इस ऑफर की वैलिडिटि पूरे एक साल तक रहेगी.

ये भी पढ़ें

विदेश यात्रा पर खर्च किए हैं दो लाख या फिर जमा किया है एक लाख का बिजली बिल तो पढ़ें ये खबर अमेरिका-ईरान तनातनी का असर दिखना शुरू, सेंसेक्स 500 अंक नीचे, डॉलर के मुकाबले रुपया 72 पार