नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने 149 रुपये के प्लान में बदलाव लाने का फैसला किया है. रिलायंस जियो यूजर्स अब नॉन जियो कॉलिंग के लिए आईयूसी मिनट का लाभ उठा सकेंगे. जियो ने हाल ही में बताया था कि कंपनी इंटरकनेक्ट यूजर्स के कारण नॉन जियो नंबर पर कॉलिंग के बदले में चार्ज लेगी. आपको बता दें कि भारत में आईयूसी की कीमत 6 पैसा प्रति मिनट है.
इसके अलावा 149 के नए प्लान में यूजर्स को 24 दिन की वैलिडिटी मिलेगी साथ ही 300 नॉन जियो कॉलिंग मिनट मिलेंगे. नए प्लान में यूजर्स को जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी. यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा प्रतिदिन मिलेगी. जियो के इस प्लान से एयरटेल और वोडाफोन को टक्कर मिलेगी
एयरटेल का क्या है प्लान? एयरटेल का 129 रुपये वाला प्लान दिल्ली-एनसीआर में यूजर्स के लिए 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मौजूद है. इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. यूजर्स को आईयूसी कॉलिंग के लिए अलग से रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं यूजर्स को इसमें 300 लोकल और एसटीडी एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी. साथ ही यूजर्स एयरटेल Xstream एप का इस्तेमाल करके लाइव टीवी शो भी देख सकते हैं.
वहीं कंपनी के 169 रुपये वाले रिचार्ज में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है. साथ ही इस रिचार्ज में भी आईयूसी कॉलिंग के लिए अलग से रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं है. इस रिचार्ज में यूजर्स को 100 एसएमएस के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा.
वहीं इस रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन की होगी. यूजर्स एयरटेल Xstream एप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अगर इस प्लान की तुलना जियो के 149 वाले प्लान से की जाए तो आपको एयरटेल के इस प्लान में 4 दिन की वैलिडिटी ज्यादा मिल रही है. एयरटेल की प्रतिदिन की डेटा लिमिट 1 जीबी ही है. जबकि जियो 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन दे रहा है.
अब जाने वोडाफोन के 129, 139, 149 और 169 रुपये के रिचार्ज के बारे में वोडाफोन ने अपने 129 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा दी है. इसमें 300 लोकल और एसटीडी एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी. इस रिचार्ज में आपको 2 जीबी 3जी या 4जी डेटा की सुविधा वोडाफोन ने देन की बात कही है. कंपनी ने एक 139 रुपये का प्लान भी निकाला है. जिसमें 3 जीबी डेटा मिलेगा साथ ही 129 रुपये के प्लान में जो सुविधा दी गई है वह मिलेगी.
149 रुपये वाला प्लान सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा. इसके अलावा 100 एसएमएस की सुविधा भी दी गई है. प्लान की वैलेडिटी 21 दिन की होगी. वहीं 169 वाले में 149 रुपये वाले प्लान की सुविधाएं तो होंगी ही साथ ही प्लान की वैलेडिटी 28 दिन की होगी. इस प्लान मे यूजर्स वोडाफोन पे एप को यूज कर सकते हैं.