बहुत से लोग सस्ते के चक्कर में कम स्टोरेज वाला Phone ले लेते हैं. जिसमें कुछ ही समय बाद Phone की स्टोरेज भर जाती है. उसके बाद Phone से फोटो,वीडियो उड़ाने पड़ते हैं. जिससे Phone सही से काम कर सके. कई बार लोग जरूरी फोटो और वीडियो इसलिए भी डिलीट कर देते हैं क्योंकि इनका बैकअप तो गूगल फोटोज या आईक्लाउड पर चालू रहता है. 

Continues below advertisement

लेकिन जब कुछ दिन बाद आप किसी पुरानी फोटो को ढूंढने के लिए क्लाउड खोलते हैं और वहां भी जब आपको डिलीट किया फोटो नहीं मिलता है. यानी फोटो फोन से भी गई और क्लाउड से भी गायब हो गई. अगर आपके साथ भी ऐसा हो चुका है. तो घबराइए मत कई बार हम लोग Phone के क्लाउड बैकअप के मामले में अक्सर कुछ गलती कर देते हैं. जिससे ऐसा हो जाता है, चलिए आपको बताते हैं कहां हो जाती है इस मामले में चूक.

Backup और Sync के चलते हो जाता है ऐसा

हम में से ज्यादातर लोग Backup और Sync को एक ही चीज मान लेते हैं. जबकि ऐसा नहीं है, जब आप अपने Phone में गूगल फोटोज या iPhone में आईक्लाउड ऑन करते हैं. तो वह सिर्फ फोटो सेव करने वाली जगह की तरह काम नहीं करता बल्कि आपके फोन और क्लाउड सर्वर को आपस में जोड़ देता है जिसे Sync होना कहते हैं. इसका  मतलब यह है कि आप अपने Phone की App में जो भी बदलाव करेंगे. 

Continues below advertisement

वह बदलाव तुरंत क्लाउड पर भी अपडेट हो जाएगा. अब गलती यह होती है कि हम स्पेस खाली करने के लिए सीधे गूगल फोटोज ऐप खोलते हैं और वहां से फोटो डिलीट कर देते हैं. जब आप वहां डिलीट दबाते हैं तो सिस्टम को कमांड मिलती है कि इस फोटो की अब आपको कहीं भी जरूरत नहीं है. इसी वजह से वह फोटो Phone के साथ-साथ क्लाउड से भी तुरंत उड़ जाती है.

गैलरी से हटाने पर भी क्लाउड से हो जाता है डिलीट?

कई लोग यह कहते हैं कि उन्होंने गूगल फोटोज से नहीं बल्कि Phone की डिफॉल्ट गैलरी ऐप से फोटो डिलीट की थी. फिर भी वह क्लाउड से कैसे गायब हो गई. दरअसल पहले के स्मार्टफोन्स में Phone की अपनी गैलरी और गूगल फोटोज बिल्कुल अलग-अलग काम करते थे. तब गैलरी से फोटो हटाने पर भी क्लाउड वाली कॉपी सेफ रहती थी. लेकिन आजकल आने वाले नए एंड्रॉयड फोन्स जैसे शाओमी, वनप्लस और रियलमी ने अपनी डिफॉल्ट गैलरी ऐप को सीधे गूगल फोटोज के साथ लिंक कर दिया है. 

जब आप फोन सेटअप करते हैं तो अनजाने में गैलरी Sync की परमिशन दे देते हैं. इसके अलावा कई बार हमारी फोटो क्लाउड पर अपलोड होने की प्रोसेस में ही होती है कि हम उससे पहले ही उसे फोन से उड़ा देते हैं. अधूरा बैकअप होने की वजह से वह फोटो क्लाउड पर सेव ही नहीं हो पाती और हमेशा के लिए डिलीट हो जाती है.

यह भी पढ़ें: कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी

बिना फोटो खोए स्पेस कैसे खाली करें?

अगर आप चाहते हैं कि फोटो क्लाउड पर सेफ रहे और Phone की मेमोरी भी खाली हो जाए तो कभी भी Manually डिलीट का बटन न दबाएं. इसके लिए गूगल फोटोज ऐप में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और वहां दिए गए Free Up Space ऑप्शन का इस्तेमाल करें. यह फीचर अपने आप सिर्फ उन्हीं फोटोज को आपके फोन से हटाएगा जिनका बैकअप क्लाउड पर सौ फीसदी पूरा हो चुका है और क्लाउड पर वे एकदम सेफ रहेंगी. 

अगर आप iPhone यूजर हैं तो आईक्लाउड सेटिंग्स में जाकर Optimize iPhone Storage को ऑन कर लें. वहीं अगर आपसे गलती से फोटोज डिलीट हो चुकी हैं. तो तुरंत ऐप के Bin या Trash फोल्डर में जाएं. डिलीट की गई फोटोज यहां 30 से 60 दिनों तक रहती हैं. आप वहां से उन्हें एक क्लिक में Restore करके वापस अपनी गैलरी में ला सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा