फ्रिज खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत, डिजाइन या स्टोरेज देखकर फैसला करना सही नहीं है. उसकी कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मायने रखती है. बाजार में मुख्य रूप से Direct-Cool और Frost-Free टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज मिलते हैं. इन दोनों का काम खाने-पीने की चीजों को ठंडा रखना है, लेकिन इन्हें ठंडा करने का तरीका अलग होता है. एक तरफ Direct-Cool फ्रिज में समय के साथ बर्फ जम सकती है, जिसे हटाने के लिए खुद मेहनत करनी पड़ती है.

Continues below advertisement

वहीं Frost-Free फ्रिज में यह काम अपने आप होता है. ऐसे में अगर आप कम बिजली खर्च करना चाहते हैं या बार-बार डीफ्रॉस्ट करने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो दोनों के बीच अंतर समझना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि No-Frost vs Direct-Cool में कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है. 

Direct-Cool फ्रिज कैसे करता है काम?

Continues below advertisement

Direct-Cool फ्रिज में ठंडी हवा नेचुरल तरीके से फैलती है. इसमें हवा को पूरे फ्रिज में पहुंचाने के लिए पंखे की जरूरत नहीं होती है, हालांकि इसकी कूलिंग हर हिस्से में एक जैसी नहीं हो सकती और फ्रीजर के आसपास बर्फ जमने लगती है. इस टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज आमतौर पर कम बिजली खर्च करते हैं और इनकी शुरुआती कीमत भी कम होती है. ये अकेले रहने वाले लोगों, कपल या छोटे परिवारों के लिए यूजफुल ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन बर्फ हटाने के लिए समय-समय पर फ्रिज को डीफ्रॉस्ट करना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें -AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट

Frost-Free फ्रिज में क्या है खास?

Frost-Free फ्रिज में पंखों की मदद से ठंडी हवा अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाई जाती है. इसमें हीटिंग एलिमेंट भी होता है, जो कूलिंग कॉइल पर बनने वाली बर्फ को समय-समय पर पिघला देता है. इससे फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत नहीं जमती और हाथ से डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है. इस तरह के फ्रिज में कूलिंग ज्यादा समान रहती है और बड़े परिवारों के लिए ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल भी मिलते हैं, हालांकि पंखे और डीफ्रॉस्ट सिस्टम के कारण इनकी बिजली खपत Direct-Cool मॉडल से ज्यादा हो सकती है. 

दोनों में से कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

अगर आपका बजट कम है, परिवार छोटा है और बिजली की खपत बचाना चाहते हैं, तो Direct-Cool फ्रिज बेहतर ऑप्शन हो सकता है, वहीं अगर घर में ज्यादा लोग हैं, एक बार में हफ्ते भर का सामान स्टोर करते हैं और बार-बार बर्फ हटाने का झंझट नहीं चाहते, तो Frost-Free फ्रिज चुन सकते हैं. फ्रिज खरीदते समय परिवार के सदस्यों की संख्या, किचन में उपलब्ध जगह, स्टोरेज की जरूरत और बिजली की रेटिंग भी जरूर देखें. 

यह भी पढ़ें -कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?