Motorola Signature 27 Launch : Motorola ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. यह फोन कई बड़े बदलावों और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है. इसमें Qualcomm का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसकी एक और खास बात यह है कि कंपनी फोन के लिए सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. Motorola ने यह भी पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन को इसी महीने भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. तो आइए जानते हैं कि इस फोन के खास फीचर्स और कीमत क्या है.
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर में क्या है खास?
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का Extreme AMOLED Duo LTPO Tandem OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz तक है, जबकि पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक जाती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 3 का यूज किया गया है. फोन Graphene OS (Android 17) पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि यूजर्स को इसमें सात साल तक OS अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. इसके अलावा बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Bang & Olufsen से ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं.
7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Motorola Signature 27 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है. इसे 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. मजबूती के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है. इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है.
Motorola Signature 27 के दूसरे खास फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरों का सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. इसके अलावा 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. इसमें एक अलग एक्शन सेंसर भी मौजूद है. फोन से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.
यह भी पढ़ें - Jio Voice Only Plans : डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?
Snapdragon के नए फ्लैगशिप चिपसेट से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Motorola ने इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसमें 5.01GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर के साथ तीन परफॉर्मेंस कोर और तीन एफिशिएंसी कोर मिलते हैं. ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU दिया गया है. फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है
Motorola Signature 27 की कीमत और कलर ऑप्शन
Motorola Signature 27 की शुरुआती कीमत 1,599 यूरो (करीब 1.70 लाख रुपये) रखी गई है. इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. फोन को Pantone Capulet Olive और Pantone Coal Smoke कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें -Ethernet Cable vs Patch Cable : Patch या Ethernet Cable, PC को इंटरनेट से जोड़ने के लिए कौन सी है सही?
