Samsung Galaxy S25 Launch Highlights: सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज हुई लॉन्च, कीमत से फीचर्स तक यहां जानें
Samsung Galaxy S25 Series Highlights in Hindi: सैमसंग ने अपनी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च कर दी है. इसमें कंपनी गैलेक्सी S25, सैमसंग गैलेक्सी S25+ और सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा मॉडल को लॉन्च किया है.
एबीपी टेक डेस्कLast Updated: 23 Jan 2025 12:41 AM

बैकग्राउंड
Samsung Galaxy S25 Series: सैमसंग आज अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है. इसमें कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S25, सैमसंग गैलेक्सी S25+ और सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा लॉन्च करेगी....More
Samsung Galaxy S25 Series: सैमसंग आज अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है. इसमें कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S25, सैमसंग गैलेक्सी S25+ और सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा लॉन्च करेगी. लॉन्चिंग से पहले इन फोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ चुकी है. इसके मुताबिक, सैमसंग अपने इन मॉडल्स में कई AI फीचर्स दे सकती है. आइये लॉन्च से पहले इसकी अब तक सामने आ चुकी जानकारियों पर एक नजर डाल लेते हैं.फीचर्स की बात की जाए तो गैलेक्सी S25 और S25+ में 6.2 इंच का FHD+ Infinity-O डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है. दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम का पावरफुल स्नेपड्रैगन 8 Elite chipset दिए जाने की उम्मीद है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर रन करेंगे. कैमरा की बात करें तो इनमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है. इस सीरीज में 12GB RAM स्टैंडर्ड होगी. यानी हर मॉडल में कम से कम 12GB RAM मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है, जबकि अल्ट्रा मॉडल को 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने के कयास हैं.अल्ट्रा मॉडल के लीक फीचर्स पर डालें नजरअल्ट्रा मॉडल के लीक फीचर पर नजर डालें तो इस फ्लैगशिप डिवाइस 6.9 इंच का Quad HD+ Infinity-O-Edge डायनामिक AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें भी क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 Elite chipset दिया जाएगा. गैलेक्सी अल्ट्रा में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.जानें कितनी होगी कीमतआज लॉन्च होने वाले वाले फोन की कीमत की बात करें तो इनके लिए मौजूदा S24 सीरीज से ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं. गैलेक्सी S25 के बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 81,000 रुपये हो सकती है. सैमसंग गैलेक्सी S25+ की शुरुआती कीमत 95,000 रुपये होने की उम्मीद है और फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी अल्ट्रा के बेस वेरिएंट के लिए लगभग 1.18 लाख रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक कीमत की जानकारी नहीं दी गई है.
कीमत और उपलब्धता
सैमसंग ने Galaxy S25 के 12GB+128GB वेरिएंट की कीमत अमेरिका में $799 (लगभग 69,000 रुपये) रखी है. Galaxy S25+ के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $999 (लगभग 86,400 रुपये) रखी गई है. Galaxy S25 Ultra की कीमतों की बात करें तो इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत $1299 (लगभग 1,12,300 रुपये) और टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 1,43,400 रुपये रखी गई है. इन्हें आज से प्री ऑर्डर किया जा सकता है और 7 फरवरी से ये बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.