iPhone 18 Launch LIVE Updates: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट
आज Apple का सबसे बड़ा दिन है और दुनियाभर की नजरें आज के Surprise and Shine इवेंट पर टिकी हैं. iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ इस बार कंपनी के पहले Foldable iPhone की एंट्री होने की चर्चा है.

बैकग्राउंड
आज Apple के फैंस की नजरें पूरी तरह कंपनी के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं. Apple आज यानी 9 सितंबर को अपना Surprise and Shine इवेंट आयोजित कर...More
कंपनी ने iPhone Duo को 1999 डॉलर में मार्केट में उतारा है. इस डिवाइस में Face ID नहीं दिया गया है बल्कि इसकी जगह पर टच आईडी को पेश किया गया है. इसका इस्तेमाल फोल्डेबल डिवाइस के डिजाइन को ज्यादा कॉम्पैक्ट रखने और उसके कुल वजन को कम करने में किया गया है.
Apple के नए iPhone Duo में कंपनी ने Face ID को हटाकर Touch ID को जगह दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के पावर बटन में ही Touch ID सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है. इसके अलावा Apple Watch के जरिए नजदीक से डिवाइस अनलॉक करने की सुविधा भी इसमें दी गई है.
टर्नस के मुताबिक, Apple ने सबसे पहले उस एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखा जिसे कंपनी खुद अपने लिए चाहती थी, एक बड़ी स्क्रीन जो इस्तेमाल करने में बिल्कुल नॉर्मल लगे. इसके बाद इस एक्सपीरिएंस को हासिल करने के लिए डिजाइन और नई इंजीनियरिंग तकनीकों को एक साथ जोड़ा गया.
Apple के फोल्डेबल iPhone Duo से पर्दा उठा दिया है. Apple के जॉन टर्नस ने बताया कि इस डिवाइस को तैयार करते समय कंपनी का फोकस एक ऐसे बड़े डिस्प्ले अनुभव पर रहा जो iPad की तरह सहज और इस्तेमाल में आसान महसूस हो.
Apple ने Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 को नए Health Sensor सिस्टम के साथ पेश किया है. कंपनी ने हेल्थ मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने के लिए ECG और ऑप्टिकल सेंसरिंग टेक्नोलॉजी में सुधार किया है. इससे वॉच के हेल्थ रीडिंग्स पहले के मुकाबले ज्यादा सटीक होने की उम्मीद है.
AirPods 5 में ऑटोमैटिक मोड स्विचिंग का नया फीचर भी जोड़ा गया है. ये आसपास मौजूद आवाजों और वातावरण से मिलने वाले रियल-टाइम अकॉस्टिक फीडबैक को समझकर खुद Active Noise Cancellation और Transparency Mode के बीच स्विच कर सकता है.
Apple ने नए AirPods 5 को बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) के साथ लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक, नए ईयरबड्स पिछली जनरेशन के मुकाबले में 50 प्रतिशत तक ज्यादा शोर कम कर सकते है. बेहतर ANC सिस्टम की मदद से यूजर्स को शोरगुल वाली जगहों पर ज्यादा शांत और बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है.
AI से तैयार की गई तस्वीरों और डिजिटल एडिटिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच Apple ने Apple Reference Image नाम की नई टेक्नोलॉजी पेश की है. इसका मकसद ये पता लगाने में मदद करना है कि कोई फोटो असल में कैमरे से ली गई है या बाद में उसमें बदलाव किया गया है यानी एआई से बनी हुई है.
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे. वहीं, दोनों फ्लैगशिप मॉडल्स की ऑफिशियल बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. इसका मतलब है कि ग्राहक प्री-ऑर्डर के जरिए नए iPhone को लॉन्च के बाद जल्द प्राप्त कर सकेंगे.
Apple ने iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर रखी है जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,299 डॉलर से शुरू होगी. ज्यादा कीमत के असर को कम करने के लिए Apple अपने iPhone लीजिंग प्रोग्राम को भी एक फाइनेंसिंग ऑप्शन के तौर पर बढ़ावा दे रहा है. इसके जरिए ग्राहक को एक बार में पूरी पेमेंट नहीं करनी होगी.
बैटरी क्षमता के साथ-साथ कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग की स्पीड भी बढ़ाई है. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों में अपग्रेडेड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, दोनों फोन सिर्फ 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकते हैं.
Apple ने iPhone 18 Pro में बैटरी से जुड़ा बड़ा सुधार किया है. पिछले मॉडल के मुकाबले में ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद नया iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है. वहीं, बड़े iPhone 18 Pro Max में 30 घंटे तक का बैकअप मिलने की बात कही गई है.
Apple CEO जॉन टर्नस ने नए iPhone 18 Pro के मेन बदलावों पर बात करते हुए बताया कि फोन में कई लेवल पर सुधार किए गए हैं. कंपनी ने इसमें AI और स्मार्ट फीचर्स के साथ बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और कैमरा को भी अपग्रेड किया है. इसके अलावा, यूजर्स को iPhone 18 Pro Max का बड़ा वेरिएंट भी मिलेगा. Apple का फोकस इस बार सिर्फ डिजाइन में बदलाव करने के बजाय फोन के इंटेलिजेंस, स्पीड, बैटरी और फोटोग्राफी एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने पर है.
Apple ने फोन के डिजाइन में पिछले मॉडल की झलक बरकरार रखी है लेकिन इस बार इसमें नए रंगों और बड़े Max वेरिएंट का ऑप्शन भी दिया गया है. iPhone 18 Pro को Glacier और Burgundy जैसे नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Apple का कहना है कि नए AI फीचर्स यूजर्स को उनके अलग-अलग डिवाइस और ऐप्स के बीच बेहतर अनुभव देने में मदद करेगा. कंपनी चाहती है कि Siri यूजर की जरूरतों और एक्टिविटी को बेहतर तरीके से समझ सके और उसी के आधार पर ज्यादा बेहतर जवाब दे. Apple के मुताबिक, इन AI फीचर्स को यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जिससे पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस के साथ पर्सनल डेटा की सुरक्षा भी बनी रहे.
Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को पेश कर दिया है. कंपनी के CEO जॉन टर्नस ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठाया. नए मॉडल्स के साथ Apple ने खासतौर पर Siri और Apple Intelligence को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल बनाने पर जोर दिया है.
आईफोन 18 सीरीज को लॉन्च होने में अब केवल एक घंटे का समय बचा है. ताजा और नई अपडेट के लिए पेज पर बने रहें.
अब तक Apple अपने iPhone लॉन्च इवेंट में एक साथ स्टैंडर्ड मॉडल और Pro मॉडल को पेश करती आई है. लेकिन इस बार कंपनी की लॉन्च स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 की एंट्री नहीं होगी. Apple इसे अपने प्रीमियम Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च करने के बजाय इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ा सकती है.
आज खत्म हो जाएगा इंतजार, एपल आईफोन 18 बस कुछ ही घंटों में लॉन्च होने जा रहा है. अब एपल यूजर्स ज्यादा स्मूद और नई तकनीक का मजा ले पाएंगे.
Apple अपनी नई स्मार्टवॉच रेंज में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 पेश करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों मॉडल में डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई Apple Watch Series 12 के लिए कंपनी कुछ नए कलर ऑप्शन पेश कर सकती है. इसके अलावा वॉच के केस और बैंड में भी बदलाव किए जाने की उम्मीद है. खास तौर पर Ceramic Case की वापसी चर्चा में है जो Series 12 को प्रीमियम लुक दे सकता है.
अगर आप एक साथ दो iPhone इस्तेमाल करते हैं तो iOS 27 के बाद इन्हें संभालना काफी आसान हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple एक नए iPhone Handoff फीचर पर काम कर रहा है. इसके जरिए यूजर्स एक ही मोबाइल नंबर और सेलुलर प्लान को दो अलग-अलग iPhone पर इस्तेमाल कर सकेंगे.
Apple के आने वाले iPhone मॉडल खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने iPhone लाइनअप की कीमतों में करीब 100 डॉलर यानी लगभग ₹10,000 तक की बढ़ोतरी कर सकती है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple के Surprise and Shine इवेंट में कंपनी सबसे पहले प्रीमियम मॉडल्स पर फोकस करेगी. इस दौरान iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple का बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल iPhone पेश किए जाने की उम्मीद है. इसका मतलब साफ है कि इस बार लोगों को सीरीज का बेस मॉडल देखने को नहीं मिल सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18, iPhone 18 Air और iPhone 18e को बाद में बाजार में उतारा जा सकता है.
Apple के इस इवेंट में नए Apple TV 4K की एंट्री हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने टीवी डिवाइस को लंबे समय बाद बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि अगली पीढ़ी के Apple TV 4K में A19 या ज्यादा पावरफुल A19 Pro चिप मिलने की संभावना है.
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर हो सकती है. ये कीमत 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की बताई जा रही है. वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 2TB तक जा सकता है और इसकी कीमत करीब 3,000 डॉलर तक पहुंच सकती है.
Apple के इवेंट के कुछ ही घंटे बच्चे हुए हैं. इसके साथ ही जल्द ही कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone से भी पर्दा उठने वाला है. अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने इंतजार की घड़ी को और दिलचस्प बना दिया है. दरहसल, Bloomberg के Mark Gurman के मुताबिक, कंपनी अपने फोल्डेबल फोन का नाम iPhone Ultra नहीं बल्कि iPhone Duo रख सकती है.
iOS 27 में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इनमें एलिजिबल iPhone मॉडल्स के लिए Siri से जुड़े AI फीचर्स भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अपडेट iPhone 11 सीरीज से लेकर नए मॉडल्स तक सपोर्ट कर सकता है.
Apple के Surprise and Shine इवेंट में नए iOS 27 अपडेट की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ सकता है. काफी समय से iPhone यूजर्स इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. बताते चलें कि कंपनी ने इसी साल आयोजित WWDC में इस अपडेट को पहली बार पेश किया था.
iPhone 18 लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Apple की आधिकारिक वेबसाइट Apple.com, Apple TV ऐप और Apple के आधिकारिक YouTube चैनल पर की जाएगी. यूजर्स फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या किसी दूसरे डिवाइस से घर बैठे इवेंट को लाइव देख सकते हैं.
Apple का Surprise and Shine इवेंट आज यानी 9 सितंबर को सुबह 10 बजे PT से आयोजित किया जा रहा है. भारतीय समय के मुताबिक, यह इवेंट भारत में आज रात 10:30 बजे IST शुरू होगा. Apple इस खास इवेंट का आयोजन Apple Park, Cupertino, California में कर रहा है.
Apple के इवेंट में AirPods 5 की एंट्री हो सकती है. इनमें बेहतर ANC, नई H-सीरीज चिप और Find My नेटवर्क का बेहतर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 भी आज के इवेंट में पेश किए जा सकते हैं. Series 12 में नया पावर-एफिशिएंट चिप, बेहतर स्लीप ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग मिल सकती है. वहीं Ultra 4 में बड़ी बैटरी, मजबूत टाइटेनियम चेसिस और बेहतर सैटेलाइट कनेक्टिविटी की उम्मीद है.
iPhone 18 Pro और Pro Max में 2nm A20 Pro चिप और C2 मॉडम मिलने की उम्मीद है. Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है. वहीं Light Blue और Dark Cherry जैसे नए कलर और बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है.
iPhone 18 Pro हल्के नीले यानी Sky Blue रंग में आ सकता है, जो कुछ लाइटिंग में सिल्वर जैसा भी दिख सकता है. वहीं Pro Max को Dark Cherry यानी बरगंडी शेड में लॉन्च हो सकता है. कुछ लीक्स में Black, Dark Cherry Red और Sky Blue कलर की भी जानकारी सामने आई है. हालांकि Apple ने अभी तक इन कलर ऑप्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
iPhone 18 Pro की कीमत भारत में 1,39,900 से 1,45,000 और iPhone 18 Pro Max की 1,55,000 से 1,79,900 तक हो सकती है. वहीं Apple के पहले Foldable iPhone की कीमत करीब 2 लाख से 2.5 लाख रहने का अनुमान है.
Apple Event 2026 में कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है. संभावित लॉन्च की लिस्ट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Ultra शामिल हैं. इसके अलावा Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 के साथ HomePad जैसे नए होम डिवाइस भी सामने आ सकते हैं. Apple TV 4K, HomePod mini 2, OLED iPad mini और M6 चिप वाले नए Mac मॉडल्स भी इस लिस्ट में बताए जा रहे हैं.
Apple के नए iPhone 18 Pro में इस बार कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नए A20 Pro चिप के साथ फोन में बेहतर AI और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है. कैमरा सिस्टम में भी अपग्रेड की चर्चा है. इसके अलावा डिस्प्ले और बैटरी में भी सुधार देखने को मिल सकता है.
iPhone के साथ Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और नए AirPods भी इवेंट में पेश किए जा सकते हैं. हालांकि इन प्रोडक्ट्स को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
इस बार Apple अपनी पूरी iPhone 18 सीरीज एक साथ लॉन्च नहीं कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18, iPhone 18e और नया iPhone Air अगले साल आ सकते हैं.
आज के इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है.रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की बात सामने आई है. फोन का डिजाइन बुक-स्टाइल फोल्डेबल जैसा हो सकता है.
Apple आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठा सकता है. नए Pro मॉडल्स में कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन से जुड़े बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है.
Apple का बड़ा Surprise and Shine इवेंट आज रात 10:30 बजे भारतीय समय के अनुसार शुरू होगा. इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी के पहले Foldable iPhone की एंट्री पर सबसे ज्यादा नजर है.
- हिंदी न्यूज़
- टेक्नोलॉजी
- iPhone 18 Launch LIVE Updates: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट