सोशल मीडिया पर अब तक छोटे वीडियो के जरिए लोगों का ध्यान खींचने की होड़ रही है, लेकिन Instagram अब इस दायरे को बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो के लिए भी जगह बना रही है, जिससैे यूजर्स को किसी पॉडकास्ट, इंटरव्यू या दूसरे कंटेंट को पूरा देखने के लिए YouTube पर न जाना पड़े.

Continues below advertisement

इसके लिए कंपनी Features नाम का नया वीडियो फॉर्मेट टेस्ट कर रही है. इसमें कुछ क्रिएटर्स 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल वीडियो अपलोड कर सकेंगे. कंपनी की यह पहल ऐसे समय आई है, जब लंबे वीडियो ऑनलाइन कंटेंट देखने का एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं और Instagram इस क्षेत्र में YouTube को टक्कर देने की तैयारी में है. 

90 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे क्रिएटर्स

Continues below advertisement

Instagram के नए Features फॉर्मेट में क्रिएटर्स लंबे वीडियो शेयर कर सकेंगे. अभी कंपनी इस सुविधा को अमेरिका के कुछ क्रिएटर्स के साथ टेस्ट कर रही है. इससे पहले ब्राजील में भी इसका ट्रायल किया गया था. Instagram की प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट टेसा लायंस और प्रमुख एडम मोसेरी ने एक वीडियो के जरिए इस पहल की जानकारी दी. कंपनी की योजना आगे चलकर अमेरिका में हजारों क्रिएटर्स तक इस टेस्ट को पहुंचाने की है.

Reels से सीधे देख सकेंगे पूरा वीडियो

इस फीचर का मकसद छोटे और लंबे वीडियो के बीच कनेक्शन बनाना है. अगर किसी यूजर को पॉडकास्ट का कोई हिस्सा Reel में पसंद आता है, तो वह उसी से जुड़े पूरे वीडियो पर जा सकेगा. इसके लिए उसे Instagram छोड़कर दूसरी ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी लंबे वीडियो को Explore पेज और ऐप के दूसरे हिस्सों में भी रिकमेंड करने की तैयारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें -Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?

YouTube से मुकाबले की तैयारी

YouTube पर योग्य क्रिएटर्स को विज्ञापनों से होने वाली कमाई का 55 प्रतिशत हिस्सा मिलता है. इसके मुकाबले Instagram पर क्रिएटर्स की कमाई मुख्य रूप से ब्रांड डील और स्पॉन्सर्ड कंटेंट से होती है. Meta ने कहा है कि वह Features के जरिए क्रिएटर्स को ब्रांड, फैंस और Instagram से कमाई के मौके देने के तरीकों पर काम कर रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फॉर्मेट के लिए विज्ञापन से कमाई का कोई तय मॉडल घोषित नहीं किया है. 

टीवी पर भी दिखेगा Instagram का लंबा कंटेंट

Instagram लंबे वीडियो को मोबाइल तक सीमित नहीं रखना चाहता है. कंपनी अपने टीवी ऐप पर भी देखने का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है. Instagram ने Apple TV के लिए अपना ऐप भारत समेत कई देशों में उपलब्ध करा दिया है. इसके अलावा Instagram Series नाम के फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें संबंधित Reels को एपिसोड के रूप में जोड़ा जा सकेगा. Live वीडियो को उन लोगों तक पहुंचाने की टेस्टिंग भी चल रही है, जो क्रिएटर को फॉलो नहीं करते हैं, फिलहाल Features की टेस्टिंग सीमित क्रिएटर्स के साथ हो रही है.

यह भी पढ़ें -  Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव