Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन GT 50 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ लिक्विड कूलिंग सिस्टम और गेम खेलने के लिए खास कंट्रोल्स दिए हैं. इसके अलावा फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन भी मिलती है, जो गेमिंग के दौरान विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Infinix GT 50 Pro की कीमत और इसके खास फीचर्स क्या हैं. 

Continues below advertisement

Infinix GT 50 Pro की कीमत

Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 69,999 रुपये रखी गई है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लिस्टेड है. फोन को Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके साथ कंपनी एक साल की वारंटी दे रही है. 

Continues below advertisement

Infinix GT 50 Pro के खास फीचर्स 

इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है. फोन 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए 10W रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह फोन उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जो मोबाइल पर गेम खेलते हैं और बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और गेमिंग से जुड़े खास फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.

लिक्विड कूलिंग और गेमिंग कंट्रोल्स

गेमिंग के लिए फोन में Hydro Flow लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसके साथ GT Trigger भी मिलता है, जिसे गेम खेलने के दौरान कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार, फोन में 144 FPS तक गेमिंग सपोर्ट भी दिया गया है, हालांकि सही फ्रेम रेट गेम और उसकी सेटिंग्स पर निर्भर कर सकता है. 

144Hz AMOLED डिस्प्ले

Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक जाता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स बताई गई है और सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. फोन में टच सैंपलिंग रेट 330Hz तक और इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 2,800Hz तक मिलता है. 

यह भी पढ़ें -टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान 

प्रोसेसर, कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित हैय इसमें 12GB RAM के साथ 12GB तक एक्सटेंडेड RAM का ऑप्शन भी मिलता हैय स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के ऑप्शन दिए गए हैं. फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसके पिछले हिस्से में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है.

गेमिंग के लिए मिलेंगी खास एक्सेसरीज

Infinix GT 50 Pro के साथ कंपनी ने गेमिंग के लिए कुछ एक्सेसरीज भी पेश की हैं इनमें GT NX Station शामिल है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है. वहीं GT NX Controller को 10,000 रुपये और GT MagCharge Cooler को 4,000 रुपये में लिस्ट किया गया है. GT NX Controller में पिक्सल-लेवल FPS कंट्रोल के लिए टचपैड दिया गया है, जबकि MagCharge Cooler वायरलेस बायपास चार्जिंग और कूलिंग की सुविधा देता है. 

यह भी पढ़ें -Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव