अब तक Google Play Store का नाम सुनते ही मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने या उन्हें अपडेट करने का ख्याल आता था, लेकिन अब यहां से फोन खरीदने का रास्ता भी मिल रहा है. Google ने Play Store में एक नया Shop devices फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए यूजर्स कंपनी के हार्डवेयर प्रोडक्ट्स देख सकते हैं और खरीदारी के लिए आगे बढ़ सकते हैं.

Continues below advertisement

यह सुविधा भारत समेत कुछ बाजारों में उपलब्ध है, फिलहाल इसमें Google Pixel और Samsung के कुछ डिवाइस दिखाई दे रहे हैं, हालांकि इस फीचर के जरिए सीधे Play Store पर भुगतान नहीं होता है, बल्कि प्रोडक्ट चुनने के बाद यूजर Google Store पर पहुंच जाता है, जहां खरीदारी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. 

Google Play Store में कहां मिलेगा Shop devices का फीचर?

Continues below advertisement

नया Shop devices फीचर Play Store के अकाउंट स्विचर में दिखाई देता है. यूजर इस फीचर पर टैप करके उपलब्ध डिवाइस की लिस्ट देख सकते हैं. यहां से किसी प्रोडक्ट को चुनने पर Google Store खुल जाता है, जहां उसकी जानकारी देखने, उपलब्ध कॉन्फिगरेशन चुनने और भुगतान करने का ऑप्शन मिलता है, फिलहाल इस सुविधा के तहत प्रोडक्ट सामान्य कीमतों पर लिस्ट किए गए हैं. अभी इसके साथ किसी खास डिस्काउंट की पेशकश नहीं की जा रही है. 

क्या Google आगे बढ़ाएगा यह सुविधा?

Google के सपोर्ट पेज पर भी Play Store के जरिए हार्डवेयर खरीदने की सुविधा का जिक्र है. इसके मुताबिक Google Store पर उपलब्ध कुछ योग्य Google और Samsung प्रोडक्ट्स Play Store में दिखाई दे सकते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि Shop devices सेक्शन में आगे और प्रोडक्ट जोड़े जाएंगे या नहीं. इस फीचर के आने से यूजर्स को Play Store पर ऐप्स के साथ Google के डिवाइस देखने का ऑप्शन भी मिल रहा है. खरीदारी के लिए उन्हें Google Store पर जाना होगा.

यह भी पढ़ें -एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित

भारत में कौन-कौन से डिवाइस हैं लिस्टेड?

भारत में Shop devices सेक्शन के तहत Google के कई प्रोडक्ट्स शामिल किए गए हैं. इनमें Pixel 10a, Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold, Pixel Watch 5 और Pixel Buds Pro 2 शामिल हैं. Pixel 10a को 55,999 रुपये और Pixel 11 को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है. वहीं, Pixel 11 Pro Fold की शुरुआती कीमत 1,86,999 रुपये है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दूसरे बाजारों में इस सेक्शन के अंदर Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra भी दिखाई दे रहे हैं, हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध प्रोडक्ट्स की लिस्ट एक जैसी नहीं है. 

यह भी पढ़ें -गैजेट की वारंटी का हिसाब कैसे रखती है कंपनी? समझें डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम