How to change Gmail Username: अगर आप लंबे समय से अपने पुराने Gmail यूजरनेम से परेशान हैं और उसे बदलना चाहते थे तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. टेक कंपनी Google ने एक नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए यूजर्स अब अपने Google अकाउंट का ईमेल यूजरनेम (यानी @gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकते हैं. इसका मतलब यह है कि अब नया और बेहतर यूजरनेम पाने के लिए नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Continues below advertisement

अभी किन यूजर्स को मिला है यह फीचर?

कंपनी के मुताबिक, फिलहाल यह सुविधा अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है. हालांकि आने वाले हफ्तों में इसे दूसरे देशों में भी धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा. यानी भारत में भी जल्द ही यह फीचर देखने को मिल सकता है.

डिजिटल पहचान को मिला नया अपग्रेड

Google का कहना है कि यह फीचर यूजर्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर लाया गया है. अब आप अपने अकाउंट का यूजरनेम बदलकर उसे अपनी नई पहचान के मुताबिक अपडेट कर सकते हैं. नया यूजरनेम चुनने के बाद वही आपका मुख्य लॉगिन आईडी बन जाएगा जिसका इस्तेमाल आप Gmail, Photos, Drive और अन्य सेवाओं में कर पाएंगे.

Continues below advertisement

ऐसे बदलें अपना Gmail यूजरनेम

अगर आपके अकाउंट में यह फीचर आ चुका है तो आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना यूजरनेम बदल सकते हैं. सबसे पहले अपने Google अकाउंट की सेटिंग्स में जाएं. इसके बाद Personal Info सेक्शन पर टैप करें. यहां आपको Email का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें. फिर Google Account email चुनें और Change Google Account email ऑप्शन पर जाएं. अब अपना नया यूजरनेम डालें और दिए गए निर्देशों को पूरा करें. अगर आपको यह ऑप्शन नहीं दिखता है तो इसका मतलब है कि यह फीचर अभी आपके अकाउंट में उपलब्ध नहीं हुआ है.

यूजरनेम बदलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

इस बदलाव के बाद आपका पुराना Gmail एड्रेस डिलीट नहीं होगा. वह आपके अकाउंट से जुड़ा एक वैकल्पिक ईमेल बन जाएगा. आपको पुराने और नए दोनों ईमेल पर मैसेज मिलते रहेंगे. साथ ही आपके डेटा जैसे ईमेल, फोटो और फाइल्स में कोई बदलाव नहीं होगा.

जरूरत पड़ने पर आप अपने पुराने ईमेल पर वापस भी स्विच कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि नया Gmail एड्रेस बनाने के बाद अगले 12 महीनों तक आप फिर से कोई नया यूजरनेम नहीं बना पाएंगे.

क्यों खास है यह अपडेट?

यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिनका पुराना यूजरनेम अब प्रोफेशनल या पर्सनल पहचान से मेल नहीं खाता. अब बिना किसी झंझट के आप अपनी डिजिटल पहचान को अपडेट कर सकते हैं और वही अकाउंट इस्तेमाल करते हुए नया यूजरनेम अपना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Airtel ने नए प्लान ने उड़ाए जियो के होश! 50 रुपये से भी कम में मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स