Galaxy S26 Ultra Camera Glitch: कुछ ही हफ्तों पहले लॉन्च हुए सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra में तगड़ी खराबी आ गई है. सैमसंग ने इस फोन को कैमरा पर खास फोकस किया है. हालांकि, इसे खरीदने वाले ग्राहकों का कहना है कि फोन के कैमरा का 3x टेलीफोटो लेंस ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है. इस तरह की कई शिकायतें सामने आने के बाद सैमसंग ने भी इस गड़बड़ी को मानते हुए कहा है कि सॉफ्टवेयर बग के कारण इस फोन के कैमरा की क्वालिटी पर असर पड़ रहा है. 

Continues below advertisement

Galaxy S26 Ultra Camera में क्या दिक्कत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब फोन के कैमरा को 3x जूम पर स्विच किया जाता है तो यह दिक्कत आती है. यूजर्स का कहना है कि खराबी के कारण इमेज सॉफ्ट या ब्लर नजर आती है. ब्राइट एनवायरनमेंट या अंधेरे में फ्लैश लाइट के साथ फोटो लेते समय यह दिक्कत खासतौर पर नोटिस होती है. 

Continues below advertisement

Galaxy S26 Ultra Camera में किस कारण आई दिक्कत

सैमसंग का कहना है कि उसके फ्लैगशिप फोन में फिजिकल डिफेक्ट नहीं है और यह दिक्कत सॉफ्टवेयर बग के कारण है. इसे एक्सप्लेन करते हुए कंपनी की टेक्नीकल टीम ने कहा कि डिवाइस के कोड के कारण यह परेशानी आ रही है. सिस्टम लॉग्स और सैंपल इमेज देखने के बाद कंपनी ने कहा कि लेंस स्विचिंग ट्रांजिशन के दौरान प्रोसेसिंग एरर आने के कारण यह परेशानी हो रही है. 

Galaxy S26 Ultra Camera की परेशानी को कब दूर किया जाएगा?

कैमरा सिस्टम में आई गड़बड़ी को मानने के बावजूद कंपनी की तरफ से अभी तक इसे फिक्स नहीं किया गया है. हाल ही में सैमसंग ने एक सिस्टम अपडेट रोल आउट की थी, लेकिन इसमें कैमरा इश्यू को फिक्स नहीं किया गया. बाद में सैमसंग ने बताया कि अभी इस दिक्कत को दूर करने वाले पैच पर काम चल रहा है. अभी तक कंपनी की तरफ से पैच रिलीज होने की तारीख के बारे में नहीं बताया गया है. ऐसे में यूजर्स को थोड़े दिन और इस परेशानी के साथ गुजारने होंगे.

Galaxy S26 Ultra में मिलता है धाकड़ कैमरा सेटअप

फरवरी में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप डिवाइस के रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इस धाकड़ सेटअप के साथ यह दूसरी कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइसेस को टक्कर देता है. S26 Ultra के एक और खास फीचर की बात करें तो कंपनी ने इसे प्राइवेसी डिस्प्ले से लैस किया है, जो यूजर के आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन को डार्क कर देता है.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए भी हो सकती है चैटिंग, बस करना होगा यह काम