नई दिल्लीः चाइनीज मोबाइल मेकर शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi Max 2 लॉन्चकर दिया है. यह स्मार्टफोन Mi Mix का अपग्रेडेड वैरिएंट है और इसकी कीमत 16,999 रुपए तय की गई है. शाओमी का यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकॉर्ट और एमेजन पर 27 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध है. स्मार्टफोन के साथ जियो का स्पेशल ऑफर भी दिया गया है जिसमें यूजर्स को 100GB डेटा फ्री मिलेगा. शाओमी ने दावा किया है कि उसका यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा.
स्पेशल ऑफर
Mi Max 2 की ऑफिशियल सेल 27 जुलाई को होगी. लेकिन जो कस्टमर्स 27 तक इसका इंतजार नहीं कर सकते उन्हें कंपनी 20 और 21 जुलाई को ये स्मार्टफोन खरीदने का मौके दे रही है.दरअसल ये कंपनी की तीसरी सालगिरह का मौका है जिसे शाओमी अपने ग्राहकों के साथ सेलिब्रेट कर रही है. 20, 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से mi.com और mi बैंगलूरु स्थित स्टोर पर बिक्री के लिए होगा.
इस बिक्री में शाओमी Mi Max 2 की खीद पर कस्टमर को 2000 रुपये कीमत का Goibibo वाउचर मिलेगा. इसके अलावा एसबीआई कार्ड से 8,000 रुपये तक की खरीद पर 500 रुपये कैशबैक मिलेगा.शाओमी Mi Max 2 के स्पेसिफिकेशन Mi Max 2 में 6.44 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है जो स्मार्टफोन की बड़ी खासियतों में से एक है. इसके अलावा ये स्मार्टफोन वन-हैंड यूज़ मोड के साथ आता है. जो इसकी इस्तेमाल करने की क्षमता को और भी ज्यादा बढ़ाता है. इसके बैक पैनल पर आईफोन की तरह एंटिना दिया गया है जो इसे आईफोन7 जैसा लुक देता है.
इस स्मार्टफोन में 2GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है और साथ ही 4जीबी की रैम दी गई है. फोन के बैक कवर पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है. एंड्रॉयड नॉगट 7.0 ओएस पर चलता है जो कंपनी के ओएस MIUI8 पर बेस्ड होगा.
Mi Max 2 के कैमरा की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है. इसके अलावा 5 मोगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. सबसे बड़ी खासियत इस स्मार्टफोन की ये है कि इसमें 5300mAh की बैटरी दी गई है.
Mi Max 2 में Mi Max की तरह ही पूरी मेटल बॉडी दी गई है. इसमें क्विक चार्जिंग 3.0 तकनीक दी गई है जो 68 फीसदी तक बैटरी महज 1 घंटे में चार्ज कर देता है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी दो दिन तक का बैकअप देती है.
