सैमसंग पे मिनी और 4GB RAM के साथ लॉन्च हुआ गैलेक्सी On Max
ABP News Bureau | 07 Jul 2017 09:09 PM (IST)
नई दिल्लीः सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी On मैक्स लॉन्च किया. ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लुसिव है. यानी इसे फ्लिपकार्ट से ही खरीदा जा सकेगा. इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 'कमिंग सून' के टैग के साथ रजिस्टर किया गया है.इसकी कीमत 16,900 रुपये रखी गई है. स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा. सैमसंग गैलेक्सी On मैक्स डुअल सिम स्मार्टफोन है और एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 7.0 नॉगट पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 5.7 इँच की स्क्रीन की गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक MTK P25 SoC प्रोसेसर और 4 जीबी की रैम दी गई है. कैमरा की बात करें तो गैलेक्सी On मैक्स में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/1.9 अपर्चर लेंस का साथ आता है वहीं फ्रंट कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये लो लाइट में भी जबरदस्त तस्वीर ले सकता है. इसकी इनबिल्ट मैमोरी 32 जीबी है जिसे बढ़ा कर 256 जीबी किया जा सकता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, आडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 4G VoLTE जैसे ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें 3300mAh की बैटरी दी गई है. सैमसंग गैलेक्सी On मैक्स में होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही ये फोन सैमसंग पे मिनी सपोर्ट करता है.