भारतीय स्मार्टस्मार्टफोन बजार में 10,000 रुपये के रेंज वाले स्मार्टस्मार्टफोन की भरमार है. ऐसे में ज्यादातक कंपनियां इस प्राइज रेंज में खुद को बेहतर साबित करने की होड़ में हैं. इन सबके बीच नोकिया ने एक ऐसा स्मार्टफोन लांच करने की पेशकश की है जो एक बार चार्ज करने के बाद काफी लंबे समय तक चलता है.

नोकिया स्मार्टफोन की कंपनी एचएमडी ग्लोबल को भरोसा है कि इस फीचर के साथ वह कंपटीशन को मात दे सकती है. 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ पिछले महीने नोकिया 3.2 को लॉन्च किया गया.

इस स्मार्टफोन में सिर्फ यही एकमात्र आकर्षक फीचर नहीं है. इसके अलावा, यह एक गूगल अस्सिटेंट बटन, तीन साल के लिए मंथली स्कियोरिटी पैच और दो प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आया है जिसकी एंड्रॉइड वन के प्रोग्राम में गारंटी दी गई है.

स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, पहले में 2 जीबी रैम प्लस 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज, जिसकी कीमत 8,990 रुपये है और दूसरे में 3 जीबी रैम प्लस 32 जीबी स्टोरेज, जिसकी कीमत 10,790 रुपये रखी गई है.

3 जीबी प्लस 32 जीबी वेरिएंट हमारे इस्तेमाल के दौरान कैसे चलता है, आइए जानते हैं. वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और पॉलीकाबोर्नेट ग्लॉसी बॉडी स्मार्टफोन को फैशनेबल बनाते हैं. फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ तेज और सटीक है. स्मार्टफोन को फेस अनलॉक फीचर के साथ एक्सेस करने में कोई परेशानी नहीं आती है.

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट से प्रॉसेस किया जाता है, वहीं यह स्मार्टफोन में एंड्रॉइड पाई ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.