नई दिल्ली: मोबाइल हैंडसेट बाजार की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 बाजार में उतारा है. मंगलवार से बुकिंग कराने के बाद ये फोन आपके हाथों में 21 सितम्बर को आएगा. इसकी कीमत है 67 हजार 9 सौ रुपये.
करीब दो साल के इंतजार के बाद उतारे गए इस स्मार्टफोन के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को काफी कुछ बड़ा करने के लिए उत्साहित करने का दावा कर रही है. इसी के साथ कंपनी ने भारतीयों के लिए खास तौर पर बिक्सबी तकनीक और ज्यादा खासियतों वाले एस पेन को भी पेश करने का ऐलान किया. ये तकनीक गैलेक्सी नोट 8 के साथ-साथ गैलेक्सी एस 8 और एस8+ हैंडसेट पर उपलब्ध होंगे.
बिक्सबी तकनीक के जरिए उंगलियों को तकलीफ दिए बगैर आप काफी कुछ कर सकते हैं. मसलन, मैसेज भेजना, अलार्म सेट करना वगैरह. बस इसके लिए आपको अपने फोन से बात करनी होगी. हैंडसेट में तीन हजार निर्देश अंकित हैं. कंपनी का दावा है कि ‘मेक फोर इंडिया‘ के तहत हैंडसेट भारतीयों के अंग्रेजी उच्चारण पर भी आसानी से काम कर सकेगा. ध्यान रहे कि इस तरह की तकनीक एप्पल के फोन और जियो के बाजार में आने वाले हैंडसेट में भी अलग-अलग नाम से उपलब्ध हैं. कंपनी का कहना है कि नया हैंडसेट और एसपेन दोनो पर पानी का असर नहीं पड़ेगा.. आइए जानते हैं, इसके अलावा क्या कुछ खास है नए गैलेक्सी नोट 8 मे