नई दिल्लीः मैसेजिंग एप फेसबुक मैसेंजर एक बार फिर डाउन हो गया है. इस वक्त मैसेंजर यूजर्स को मैसेज भेजने में और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है. ना सिर्फ एप बल्कि मैसेजंर का वेब वर्जन भी डाउन है. आज सुबह लगभग 11 बजे भी फेसबुक की मैसेंजर सर्विस डाउन हुई थी. हालांकि अब तक इसकी वजह सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया तेजी से आ रही हैं. मैसेज ना भेज पाने के अलावा यूजर्स की चैट भी गायब हो गई हैं. यानी इस वक्त अगर आप चैटबॉक्स खोलें तो आपको इसमें कोई पुराने मैसेज नजर नहीं आएंगे. इससे पहले पिछले हफ्ते भी मैसेंजर डाउन था. हाल ही में व्हाट्सएप भी देर रात डाउन था जिसे आधे घंटे बाद रिस्टोर किया था.