Earphones Under 2000 Rupees: आज के समय में लोग अगर काम रहे होते हों तो, और कहीं सफर कर रहे हों तो काम में ईयरफोन या ईयरबड्स लगाए ही नजर आते हैं. चाहे मेट्रो और बस में गाने सुनने हो, चाहे रात को बढ़िया बेव सीरीज या फिल्म देखनी हो एक अच्छे ईयरफोन की जरूरत हर किसी को पड़ती है. पहले जहां एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन यानी ANC और स्पेशल ऑडियो जैसे प्रीमियम फीचर्स के लिए 4 से पांच 5 रुपये खर्च करने पड़ते थे वहीं अब टेक्नोलॉजी काफी सस्ती और एडवांस हो चुकी है.
नवंबर की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार डील्स चल रही हैं जहां 2000 रुपये से कम के बजट में भी ब्रांडेड और तगड़ी साउंड क्वालिटी वाले ईयरफोन्स मिल रहे हैं. अगर आप भी अपने लिए एक नया वायरलेस ईयरबड्स या नेकबैंड खरीदने की सोच रहे हैं. तो हमने आपके लिए लेटेस्ट कीमत और फीचर्स के हिसाब से तीन सबसे बेहतरीन ऑप्शन चुने हैं देख लीजिए लिस्ट
Realme Buds T310
अगर आप ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के शौकीन हैं और शोर-शराबे से दूर रहकर म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं. तो Realme Buds T310 इस बजट में सबसे सही ऑप्शन है. फिलहाल ऑनलाइन मार्केट में इसकी कीमत करीब 1799 से 1899 रुपये के बीच चल रही है. इस कीमत में यह ईयरबड्स 46dB के हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है जो आस-पास के ट्रैफिक और पंखे के शोर को पूरी तरह गायब कर देता है.
साउंड को दमदार बनाने के लिए इसमें 12.4mm का डायनामिक बेस ड्राइवर और 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कानों में थिएटर जैसा सराउंड साउंड महसूस होता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.4 और डुअल डिवाइस पेयरिंग का सपोर्ट मिलता है. यह कुल 40 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है और सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर पूरे 5 घंटे तक नॉन-स्टॉप चल सकता है.
CMF by Nothing Buds 2a
जिन लोगों को हटके डिजाइन और बिल्कुल साफ और बैलेंस्ड साउंड क्वालिटी चाहिए उनके लिए नथिंग के सब-ब्रांड का CMF by Nothing Buds 2a एक शानदार चॉइस है. ताजा कीमतों पर नजर डालें तो यह ईयरबड्स अभी ठीक 1999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली डिरैक-ट्यून्ड ऑडियो और अल्ट्रा बेस टेक्नोलॉजी है. जो 12.4mm के बायो-फाइबर ड्राइवर के साथ मिलकर गानों की हर एक बीट को एकदम क्रिस्टल क्लियर बनाती है.
बाहरी शोर को रोकने के लिए इसमें 42dB का ANC और ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है. कॉलिंग के दौरान हवा की आवाज को काटने के लिए इसमें चार HD माइक के साथ क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी और विंड नॉइज रिडक्शन 2.0 का इस्तेमाल किया गया है. बैटरी के मामले में यह केस के साथ कुल 35.5 घंटे का प्लेबैक टाइम देता है और 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 5.5 घंटे का बैकअप आराम से निकाल लेता है.
यह भी पढ़ें: Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Realme Buds Wireless 5 ANC
कई लोगों को छोटे ईयरबड्स के कान से गिरने या खो जाने का डर रहता है. इसलिए वे आज भी गले में टांगने वाले नेकबैंड ईयरफोन को ही सबसे सेफ मानते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए Realme Buds Wireless 5 ANC इस वक्त मार्केट में सबसे बढ़िया डील साबित हो रहा है. फिलहाल इसकी कीमत करीब 1675 से 1799 रुपये के आसपास है. इस बजट नेकबैंड में कंपनी ने फ्लैगशिप लेवल का 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दे दिया है जो इस रेंज के किसी भी दूसरे ईयरफोन में मिलना मुश्किल है.
इसमें 13.6mm का बड़ा डायनामिक बेस ड्राइवर और 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट है. साफ कॉलिंग के लिए इसमें पांच माइक का सिस्टम और AI ENC टेक्नोलॉजी लगाई गई है. गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 45ms का लो-लेटेंसी मोड और 38 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है.
यह भी पढ़ें: Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
