Dhanteras Appliances: दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार आता है. इस दिन कुछ न कुछ खरीदना पड़ता है. दो दिन बाद यानी 6 नंवबर को धनतेरस है. कई लोगल पारंपरिक तौर पर चांदी या पीतल के बर्तन खरीदने के अलावा कई चीजें और भी खरीदते हैं. ग्राहकों के लिए इस फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन बाजारों तक भारी डिस्काउंट दिए जा रहे है.
जिससे महंगे होम अप्लायंसेज भी काफी सस्ते में मिस जाते हैं. अगर आप भी इस धनतेरस अपने घर के लिए कुछ ऐसा लाने की सोच रहे हैं जिससे घर के हर सदस्य को आराम मिले और आपकी मेहनत की कमाई भी सही जगह लगे तो कुछ यह होम और किचन गैजेट्स इस धनतेरस आपकी शॉपिंग लिस्ट में जरूर होने चाहिए.
किचन के लिए लेकर आए यह अप्लायंस
घर में सबसे ज्यादा समय और मेहनत रसोई के कामों में ही लगती है. इसलिए इस धनतेरस अपनी किचन के लिए बढ़िया अप्लायंस ला सकते हैं. इसमें एयर फ्रायर और कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन हर घर की जरूरत बनते जा रहे हैं. जहां एयर फ्रायर बिना तेल के समोसे और पकोड़े तलकर आपकी फिटनेस का ख्याल रखता है वहीं एक अच्छा माइक्रोवेव मिनटों में खाना गर्म करने से लेकर बेकिंग तक का काम संभाल लेता है.
इसके अलावा अगर आपके घर में अभी भी पुराना मिक्सर ग्राइंडर चल रहा है. तो इस बार एक हैवी-ड्यूटी फूड प्रोसेसर या न्यूट्री-ब्लेंडर घर लाएं जो आटा गूंथने से लेकर सब्जियां काटने तक का काम चुटकियों में कर दे. इसके साथ ही बढ़ते प्रदूषण और पानी की क्वालिटी को देखते हुए एक कॉपर+आरओ वाटर प्यूरीफायर खरीदना भी एक बेहतरीन निवेश है. जो आने वाले कई सालों तक आपके पूरे परिवार को बीमारियों से बचाकर रखेगा.
वैक्यूम क्लीनर और वाॅशिंग मशीन
दिवाली की सफाई ने अगर आपकी भी कमर तोड़ दी है, तो इस धनतेरस घर की सफाई वाली मशीनों ला सकते हैं. आजकल रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर बहुत बढ़िया ऑप्शन है. यह छोटी सी मशीन अपने आप पूरे घर में घूमकर कोने-कोने से धूल साफ कर देती है और पोछा भी लगा देती है. वहीं अगर बजट थोड़ा कम है तो एक हैंडहेल्ड कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर भी सोफे, पर्दों और कार की सफाई के लिए सालों-साल काम आता है.
इसके अलावा सर्दियों का मौसम भी है जिसमें ठंडे पानी से कपड़े धोना और उन्हें सुखाना में परेशानी होती है. ऐसे में अपनी पुरानी मशीन को बदलकर एक अच्छी वॉशिंग मशीन भी ला सकते हैं. यह न सिर्फ गर्म पानी से कपड़ों के जिद्दी दाग और बैक्टीरिया खत्म करती है.बल्कि कम पानी और बिजली में कपड़ों को लगभग पूरा सुखाकर ही बाहर निकालती है.
यह भी पढ़ें: Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
लिविंग रूम के लिए लाएं यह चीजें
नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और ठंड भी थोड़ी-थोड़ी पड़ने लगी है. इसलिए धनतेरस की खरीदारी के मौसम के हिसाब से भी चीजें खरीद सकते हैं. इस मौके पर आप अपने बाथरूम के लिए एक फाइव-स्टार रेटिंग वाला बढ़िया या गीजर खरीद सकते हैं, जो कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह गर्म पानी की परेशानी खत्म कर देगा और बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं बढ़ाएगा.
तो साथ ही सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत की हवा काफी खराब हो जाती है ऐसे में घर के बुजुर्गों और बच्चों की सेहत के लिए एक अच्छा HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर खरीदना भी बुरा नहीं है. वहीं अगर आप त्योहार पर पूरे परिवार के एंटरटेनमेंट के लिए कुछ सोच रहे हैं तो अपने पुराने टीवी को बदलकर एक बड़े स्क्रीन वाला 4K स्मार्ट टीवी घर ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक
