आजकल हर कोई सड़कों पर चलते हुए, मेट्रो में सफर करते हुए और काम करते हुए कानों में Earbuds लगाए दिखता है. गाने सुनने,Reels स्क्रॉल करने या फिर Office की लंबी Call अटेंड करना सब Earbuds के भरोसे ही होता है. कई बार लोग Earbuds रखकर कहीं भूल जाते हैं तो कई बार रास्ते में कहीं गिरा देते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग बहुत मंहगे Earbuds खरीदना पसंद नहीं करते हैं.

Continues below advertisement

मार्केट में बहुत कम पैसों में ऐसे बढ़िया बेस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ ऐसे बहुत से बड्स आ चुके हैं. अगर आप भी सस्ते और बढ़िया Earbuds की तलाश में हैं तो देसी ब्रांड boAt आपके लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं boAt के ऐसे तीन सबसे तगड़े और सस्ते ऑप्शंस जो आपकी जेब पर बिल्कुल बोझ नहीं डालेंगे और परफॉर्मेंस में महंगे मॉडल्स के बराबर होंगे.

boAt Airdopes 141 

अगर आपका सबसे बड़ा रोना यही रहता है कि ईयरबड्स बार-बार डिस्चार्ज हो जाते हैं. तो boAt Airdopes 141 आपकी पहली पसंद होना चाहिए. इस छोटे से गैजेट में कंपनी ने कुल मिलाकर करीब 42 से 45 घंटे तक का Backup दिया है. जिसका मतलब है कि एक बार फुल Charge करने के बाद आप हफ्तों तक Charge करने की जरूरत नहीं है.

Continues below advertisement

इसमें boAt की सिग्नेचर साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है यानी अगर आपको तेज बेस वाले गाने सुनने का शौक है तो यह आपके कानों को बेहद पसंद आएगा. Gamers के लिए इसमें Beast Moder दिया गया है जो लो लेटेंसी के साथ बिना किसी लैग के आवाज पहुंचाता है. इसके अलावा इसकी एसैप चार्ज तकनीक इतनी कमाल है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर यह आपको आराम से 75 मिनट तक का प्लेबैक दे देती है. इसकी कीमत ऑनलाइन 800-900 रुपये के आसपास है.

boAt Airdopes 161 

अगर आपका बजट बहुत ज्यादा टाइट है और आप एक हजार रुपये के आसपास में कोई ऐसा बड्स चाहते हैं जो दिखने में भी स्टाइलिश हो और आवाज भी क्लियर दे तो boAt Airdopes 161 आपके लिए एकदम परफेक्ट सौदा है. इस मॉडल का डिजाइन इतना हल्का और कॉम्पैक्ट है कि कान में लगाने के बाद घंटों तक पता ही नहीं चलता कि कुछ पहना हुआ है. इसमें 10mm के पावरफुल ड्राइवर्स लगे हुए हैं. 

जो कॉलिंग के दौरान सामने वाले की आवाज  साफ सुनाते हैं और गानों में बैलेंस साउंड देते हैं. बैटरी की बात करें तो केस के साथ यह आराम से 17 से 20 घंटे तक नॉन-स्टॉप साथ निभाता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका इंस्टा वेक एन पेयर फीचर है यानी जैसे ही आप केस का ढक्कन खोलते हैं, यह तुरंत आपके फोन से कनेक्ट हो जाता है. यह प्रो़क्डट भी  800-900 रुपये की रेंज में है.

यह भी पढ़ें: ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?

boAt Airdopes Atom 81

इन दोनों के अलावा boAt Airdopes Atom 81 इस सेगमेंट में सबसे बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. जो अपने नाम की तरह ही काम में भी बिल्कुल धमाकेदार परफॉर्मेंस देता है. अगर आप दिनभर ऑफिस की कॉल्स पर रहते हैं या दोस्तों से लंबी बातचीत करते हैं. तो इसके माइक और ईएनएक्स टेक्नोलॉजी आपके बड़े काम आने वाली है. यह बैकग्राउंड के फालतू शोर-शराबे को काफी हद तक दबाकर आपकी आवाज को सामने वाले तक एकदम साफ-सुथरा पहुंचाती है. 

इसमें आपको मिलता है पूरे 50 घंटे तक का महा-प्लेबैक टाइम, जो इस बजट रेंज में मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है. इसके 13mm के बड़े ड्राइवर्स गहरा बेस और बढ़िया वोकल्स देते हैं, जिससे फिल्में या वेब सीरीज देखने का मजा दोगुना हो जाता है. टाइप-सी फास्ट चार्जिंग और स्मूथ टच कंट्रोल्स के साथ आने वाला यह मॉडल कम दाम में प्रीमियम फील देता है. यह ऑनलाइन आपको 1000-1200 के करीब पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 5 Star फ्रिज कितनी बिजली बचाता है, 2 Star या 3 Star से कितनी ज्यादा?