✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

5 Star फ्रिज कितनी बिजली बचाता है, 2 Star या 3 Star से कितनी ज्यादा?

नीलेश ओझा   |  13 Oct 2026 01:55 PM (IST)
5 Star फ्रिज कितनी बिजली बचाता है, 2 Star या 3 Star से कितनी ज्यादा?

जब भी किसी को घर में नया फ्रिज लाना होता है तो सबसे पहले लोग यही सोचते हैं कि बिजली का बिल कितना आएगा. आजकल मार्केट में 2 स्टार, 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज खूब बिक रहे हैं. दुकानदार भी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि 5 स्टार ले लो बिजली की बचत होगी. लेकिन सचमुच में ये 5 स्टार वाला मॉडल 2 स्टार या 3 स्टार से कितना कम बिजली खाता है? चलिए आपको बताते हैं.

1

जब हम बात करते हैं स्टार रेटिंग की तो यह सीधे तौर पर Energy एफिशिएंसी से जुड़ी होती है. BEE यानी ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी हर अप्लायंसेज को उसकी बिजली की खपत के हिसाब से Star देती है. जितने ज्यादा Star होंगे, फ्रिज उतनी ही कम बिजली खाएगा. अब बात करें 2 Star या 3 Star फ्रिज की तो यह पुराने या बजट वाले मॉडल होते हैं जिनमें कंप्रेसर और कूलिंग टेक्नोलॉजी थोड़ी बेसिक होती है. ऐसे में यह हर महीने थोड़ी ज्यादा बिजली खाते हैं.

Continues below advertisement
2

वहीं दूसरी तरफ 5 Star रेटिंग वाला फ्रिज Advance तकनीक के साथ आता है. इसमें Digital Inverter Compressor और Smart Sensor लगे होते हैं जो जरूरत के हिसाब से अपनी Speed कम या ज्यादा कर लेते हैं. जब फ्रिज का दरवाजा बार-बार नहीं खुलता या अंदर ठंडक पूरी होती है. तो यह बहुत कम बिजली पर काम करता है. यही वजह है कि 5 Star मॉडल बिजली की खपत को कम कर देता है.

Continues below advertisement
3

अगर सीधे आंकड़ों की बात करें तो एक नार्मल 3 Star फ्रिज सालभर में लगभग 300 से 400 यूनिट तक बिजली खा जाता है. जबकि इसके मुकाबले 5 Star फ्रिज वही काम सिर्फ 150 से 200 यूनिट में कर देता है. यानी कि 3 Star की तुलना में 5 Star फ्रिज सीधे तौर पर 30 से 40 प्रतिशत तक बिजली बचा लेता है. और अगर आप इसकी तुलना 2 Star वाले मॉडल से करेंगे तो बचत का आंकड़ा और भी ज्यादा यानी लगभग 45 से 50 प्रतिशत तक पहुंच जाता है.

4

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आएगा कि अगर 5 Star इतना बचाता है. तो क्या शुरुआती कीमत का अंतर वसूल हो जाता है? तो 5 Star फ्रिज की शुरुआती कीमत 2 या 3 Star वाले फ्रिज से थोड़ी ज्यादा होती है. लेकिन जब आप हर महीने आने वाले बिजली के बिल में कटौती देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि एक-डेढ़ साल के अंदर ही वह एक्स्ट्रा पैसा वसूल हो जाता है. उसके बाद के सालों में यह फ्रिज आपको सिर्फ और सिर्फ पैसे की बचत करके देता है.

5

इसके अलावा बिजली की बचत इस बात पर भी डिपेंड करती है कि आप फ्रिज का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं. अगर आप गर्म खाना सीधे अंदर रख देंगे या बार-बार दरवाजा खोलकर घंटों ताकते रहेंगे तो चाहे 5 Star हो या 10 Star, बिजली तो खर्च होगी ही. लेकिन अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो 5 Star फ्रिज का कंप्रेसर कभी भी ज्यादा लोड नहीं लेता और लगातार बिजली की बचत करता रहता है.

6

एक और बड़ा फायदा इन आधुनिक 5 Star फ्रिज का यह होता है कि इनमें Cooling Quality और Stability बहुत जबरदस्त मिलती है. अक्सर गर्मियों के दिनों में जब Voltage कम-ज्यादा होता है, तो 2 या 3 Star वाले फ्रिज जल्दी जवाब दे जाते हैं. लेकिन 5 Star फ्रिज में इन-बिल्ट स्टेबलाइजर जैसी तकनीक होती है जो बिना ज्यादा बिजली खर्च किए हर मौसम में आपके खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखती है और इन्वर्टर पर भी आसानी से चल जाती है.

7

तो कुल मिलाकर बात यह है कि अगर आप लंबे समय के हिसाब से सोच रहे हैं तो 5 Star फ्रिज पर इन्वेस्ट करना बिल्कुल घाटे का सौदा नहीं है. यह भले ही दुकान पर थोड़ा महंगा पड़े लेकिन हर महीने जब बिजली का बिल कम होकर आएगा तो आपको फायदा दिखेगा. हां अगर आपका बजट बहुत ही टाइट है और इस्तेमाल बहुत कम है, तभी 3 Star की तरफ जाइए वरना 5 Star ही सबसे बेस्ट है.

8

इसलिए अगली बार जब भी मार्केट में नया फ्रिज खरीदने जाएं तो सिर्फ दुकानदार की बातों में मत आइएगा, बल्कि Star रेटिंग और Annual Energy Consumption वाला स्टिकर खुद ध्यान से पढ़िएगा. खरीददारी करते वक्त लिया गया सही फैसला आपके घर के बिजली का बिल बढ़ने से रोक लेगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • 5 Star फ्रिज कितनी बिजली बचाता है, 2 Star या 3 Star से कितनी ज्यादा?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.