✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बार-बार बफरिंग से छुटकारा चाहिए? Wi-Fi राउटर में बदलें ये 5 सेटिंग्स

मानसी उपाध्याय   |  13 Oct 2026 09:22 AM (IST)
बार-बार बफरिंग से छुटकारा चाहिए? Wi-Fi राउटर में बदलें ये 5 सेटिंग्स

फोन पर रील देखते समय वीडियो का रुक जाना हो या लैपटॉप पर वेबसाइट खुलने में जरूरत से ज्यादा समय लगना, धीमा Wi-Fi अक्सर परेशानी बढ़ा देता है. कई बार लोग इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए तुरंत अपने सर्विस प्रोवाइडर से शिकायत करते हैं या नया प्लान लेने के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन हर बार इसकी वजह इंटरनेट प्लान नहीं होता है. राउटर की कुछ सेटिंग्स भी कनेक्शन की स्पीड पर असर डाल सकती हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ बदलाव करके Wi-Fi के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश की जा सकती है. तो आइए जानते हैं कि बार-बार बफरिंग से छुटकारा पाने के लिए Wi-Fi राउटर में कौन-सी 5 सेटिंग्स बदलें.

1

कई मॉर्डन राउटर Smart Connect फीचर के जरिए दोनों Wi-Fi बैंड को एक ही नेटवर्क नाम से जोड़ देते हैं. ऐसे में डिवाइस कभी-कभी तेज 5GHz बैंड की जगह 2.4GHz से जुड़ा रह सकता है. राउटर की सेटिंग में दोनों बैंड के नाम अलग करके आप जरूरत के अनुसार डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं. तेज स्पीड के लिए पास रखे फोन और लैपटॉप को 5GHz पर, जबकि ज्यादा रेंज चाहने वाले डिवाइस को 2.4GHz पर रखना यूजफुल हो सकता है.

Continues below advertisement
2

आसपास के कई राउटर एक ही चैनल पर काम करते हैं, जिससे सिग्नल में रुकावट आ सकती है. राउटर की सेटिंग में उपलब्ध चैनल ऑप्टिमाइजेशन ऑप्शन आजमाएं. 2.4GHz बैंड पर चैनल 1, 6 और 11 आमतौर पर एक-दूसरे से कम ओवरलैप करते हैं. सही चैनल चुनने से कनेक्शन की स्थिरता बेहतर हो सकती है.

Continues below advertisement
3

कुछ राउटर में Quality of Service (QoS) फीचर होता है. इसकी मदद से वीडियो कॉल, गेमिंग या स्ट्रीमिंग जैसे कामों को ज्यादा प्राथमिकता दी जा सकती है. Airtime Fairness फीचर भी पुराने और धीमे डिवाइस के कारण दूसरे डिवाइसों के वायरलेस इस्तेमाल पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद कर सकता है.

4

राउटर के सॉफ्टवेयर यानी फर्मवेयर को अपडेट रखना जरूरी है. अपडेट में बग ठीक करने, कनेक्शन को स्थिर बनाने और प्रदर्शन सुधारने वाले बदलाव मिल सकते हैं. इसके लिए राउटर की सेटिंग में जाकर उपलब्ध अपडेट जांचें.

5

अगर कनेक्शन बार-बार धीमा हो रहा है, तो राउटर और मॉडेम को रीस्टार्ट करना एक आसान शुरुआती कदम है. इन दोनों को बंद करके करीब 30 सेकंड इंतजार करें, फिर पहले मॉडेम और उसके बाद राउटर चालू करें. साथ ही राउटर को घर के बीचोंबीच, थोड़ी ऊंचाई पर और मोटी दीवारों या बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से दूर रखने की कोशिश करें. इससे Wi-Fi सिग्नल की पहुंच बेहतर हो सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • बार-बार बफरिंग से छुटकारा चाहिए? Wi-Fi राउटर में बदलें ये 5 सेटिंग्स
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.