Apple Event 2020 Live Updates: Apple ने iPad Air से उठाया पर्दा, पेंसिल और रेटीना डिस्प्ले से है लैस
Apple Event Today Live Updates: Apple के Time flies इवेंट शुरू हो चुका है. Apple वॉच 6 से ब्लड ऑक्सीजन के बारे में महज 15 सेकेंड में पता लगाजा सकता है.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 16 Sep 2020 12:13 AM

बैकग्राउंड
Apple Event Today Live Updates: iPhone 12 को लेकर लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. एप्पल का ऑनलाइन इवेंट अब से कुछ ही देर में शुरू होगा. जिसका...More
Apple Event Today Live Updates: iPhone 12 को लेकर लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. एप्पल का ऑनलाइन इवेंट अब से कुछ ही देर में शुरू होगा. जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं. इस बार इवेंट को 'टाइम फाइल्स' का नाम दिया है. बता दें कि सितंबर महीने में Apple के क्यूपर्टिनो कैंपस में हर साल नए iPhones और कंपनी के बाकी गैजेट्स के बारे में बड़ी घोषणाएं की जाती है. इवेंट भारत में रात 10.30 बजे शुरू होगा. Apple के इस इवेंट को आप कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और Apple की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.वर्चुअल होगा इवेंटइस इवेंट में कंपनी iPhone 12 के चार मॉडल लॉन्च कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 12 फिलहाल आज के इवेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा. iPhone 12 को एक अलग ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा Apple Watch और iOS 14 का फाइनल बिल्ड जारी किया जा सकता है. हालांकि iPhone 12 की बिक्री अक्टूबर से की जाएगी. एप्पल ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि फोन की बिक्री में कुछ देरी हो सकती है. कोरोना वायरस महामारी के चलते ये इवेंट वर्चुअल होगापहला 5G iPhone होगामार्केट में कई सारे फोन 5G टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिए गए हैं. Apple की iPhone 12 सीरीज पहली 5G सीरीज होगी. Apple के विश्लेषक मिंग-ची कूओ के अनुसार सभी चार आईफोन में 5G होगा, लेकिन सिर्फ हाई एंड प्रो लेवल मॉडल ही फास्टेस्ट 5G स्पीड से लैस होगा.डिजाइनiPhone XS सीरीज और iPhone 11 सीरीज के डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव कैमरा मॉड्यूल है. Apple संभवतः एक ही कैमरा डिजाइन को बनाए रखेगा लेकिन ओवरऑल लुक थोड़ा अलग हो सकता है.4 मॉडल होंगे लॉन्चApple ने 2017 में iPhone XR के साथ लाइनअप में तीसरा आईफोन जोड़ा था. पिछले साल iPhone 11 के साथ ऐसा ही हुआ था. इस साल Apple ने चार iPhone मॉडल लॉन्च करने की बात कही है. बेस मॉडल में 5.4 इंच का डिस्प्ले होगा.Apple Watch SEएक एंट्री-लेवल Apple वॉच भी इस साल आने की उम्मीद जताई जा रही है. इसमें वॉच सीरीज 6 जैसी ही हो सकती है लेकिन इसमें इसकी बिल्ड क्वालिटी थोड़ी डिफरेंट होगी.Apple AirPodsकंपनी इस स्पेशल इवेंट में AirPods भी लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल AirPods का सस्ता वर्जन लॉन्च कर सकता है.
Apple ने अपने खास इवेंट के दौरान iPad Air को लॉन्च कर दिया है. iPad Air को 329 डॉलर बेसिक प्राइस में पेश किया गया है. लेकिन स्टूडेंट को यह 299 डॉलर में मिलेगा. इसकी बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जबकि सेल के लिए ये शुक्रवार से अवलेबल होगा.