Kotdwar RTPCR Negative Report: पौड़ी जिले के लैंसडाउन, खिर्सू, चरेक समेत अन्य स्थानों पर रिसॉर्ट बने हुए हैं. यहां बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है. अब पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने यूपी से सटे कौड़िया बैरियर पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. कौड़िया बैरियर पर आज पर्यटकों की भीड़ देखनी को मिली. 

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात बाहरी राज्यों से आ रहे हैं पर्यटकों की कौड़िया बैरियर से पहले लंबी कतार लगी रही. लेकिन, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के किसी भी पर्यटक को जिले में प्रवेश नहीं दिया गया. जिन पर्यटकों के पास रिपोर्ट नहीं थी उन्हें लैटा दिया गया. आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के बिना किसी भी पर्यटक को एंट्री नहीं दी जा रही है. जिन पर्यटकों के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होगी वो ही जिले में प्रवेश कर पाएंगे. पर्यटकों की भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतारों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है.

पुलिस कर रही है परेशान वहीं, पर्यटकों का कहना है कि हमने ई-पास बनवा रखा है और वैक्सीन की पहली डोस भी लगवा ली है. इसके बाद भी हमारी आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखी जा रही है. आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बिना एंट्री नहीं दी जा रही है. पुलिस की तरफ से परेशान किया जा रहा है. यहां पर पुलिस की कोई ठीक व्यवस्था नहीं है.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, मंडियाव से भी एक संदिग्ध हिरासत में, सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

उत्तराखंड में खुला भारत का पहला क्रिप्टोगेमिक गार्डन, पढ़ें अनोखी विशेषता वाले इस गार्डन के बारे में