Gorakhpur Rain Water Logging: एक घंटे की तेज बारिश में ही गोरखपुर की सड़कें तालाब बन गई. व‍िश्‍व प्रसिद्ध गीता प्रेस, रेती रोड, नखास के सामने की सड़कों का हाल बेहाल है. घरों से निकले लोगों को डेढ़ से दो फीट पानी में डूबकर अपने काम पर जाना पड़ रहा है. हैरत की बात ये है कि शहर की अधिकतर सड़कों का यही हाल है. कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया है. थोड़ी देर की ही बारिश ने ही नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है.

सड़कें बन गई तालाबगोरखपुर में गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है. हालांकि, दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक हुई तेज बारिश में सड़कें पूरी तरह से तालाब बन गईं. टाउनहाल, घोष कंपनी, रेती रोड, नखास चौक, घंटाघर, बेतियाहाता, असुरनरोड, बक्‍शीपुर, मियां बाजार, कोतवाली रोड, माया बाजार, गोलघर समेत अधिकतर सड़कों का यही हाल है.

हर साल होती है परेशानीविश्‍व प्रसिद्ध गीता प्रेस के सामने की सड़क भी तालाब बनी हुई है. गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ लाल मणि तिवारी बताते हैं कि हर बार बारिश में सड़क के साथ गीता प्रेस के परिसर में भी पानी लग जाता है. एक घंटे की बारिश में ये पानी लगा है. लो-लैंड होने और जल निकासी नहीं होने की वजह से ये परेशानी हो रही है. गीता प्रेस के सिक्‍योरिटी गार्ड आशुतोष भी बताते हैं कि गीता प्रेस के बाहर और अंदर भी पानी लग गया है. पानी की निकासी की व्‍यवस्‍था ठीक नहीं है.

परेशान हैं दुकानदाररेती के पुल पर पूजा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, रनहोत्रा आप्टिकल और अन्‍य दुकानों में बारिश का पानी भर गया है. पूजा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शॉप के मालिक सुनील गुप्‍ता और उनके छोटे भाई राजकुमार गुप्‍ता कहते हैं कि ड्रेनज सिस्‍टम स‍ही नहीं होने की वजह से हर बारिश में यही हाल होता है. टीवी, फ्रिज और एसी समेत अन्‍य सामान को सुरक्षित रख पाने में काफी मुश्किल होती है. उनके घर में भी पानी लग जाता है. 

पानी के निकासी की व्‍यवस्‍था ठीक नहींनाला सफाई नहीं होने की वजह से सड़क का यही हाल होता है. इसके ठीक सामने की शॉप रनहोत्रा आप्टिकल के मालिक बताते हैं कि उनकी दुकान में भी पानी लग जाता है. बारिश के पानी के निकासी की व्‍यवस्‍था ठीक नहीं है. नाला चोक होने से सड़क पर एक घंटे की बारिश में भी पानी भर गया है. रेतीरोड पर दुकान में पैर ऊपर करके बैठे दुकानदार सुरेन्‍द्र जायसवाल कहते हैं कि हर बारिश में यही हाल होता है. दुकान में भी पानी घुस गया है. नाला चोक होने से ये समस्‍या झेलनी पड़ रही है.

राहगीरों को हुई परेशानी राहगीर विरेन्‍द्र यादव बताते हैं कि बारिश की वजह से मुश्किल हो गई. डेढ़ फीट के करीब पानी लगा हुआ है. उन्‍होंने बताया कि काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राहगीर विकास सिंह बताते हैं कि एक घंटे की बारिश से ये हाल हुआ है. राहगीर राकेश चतुर्वेदी बताते हैं कि एक घंटे की बारिश में डेढ़ फीट पानी गीता प्रेस रोड पर लग गया है. जब भी बारिश होती है, यहां पर पानी लग जाता है.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand: विधानसभा सत्र की तैयारियां जोरों पर, अबतक विधायकों द्वारा भेजे गये 593 प्रश्न