प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान के विरोध में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा हैं. बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आज उनके बयान के विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका. बीजेपी ने कहा कि लगातार चुनावी हार की वजह से उनका मानसिक संतुलन खो गया है. 

Continues below advertisement

वाराणसी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालते हुए उनका प्रतीकात्मक रूप से पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कांग्रेस नेता पर चीन का दोस्त होने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की. 

राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि "राहुल गांधी चीन का यार है, देश का गद्दार है." इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताई. कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले अनूप जायसवाल ने कहा कि लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा और निराशा ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से असंतुलित कर दिया है. 

Continues below advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार देश विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे. प्रदर्शन के दौरान कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें. 

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत SDRF ने 10000 श्रद्धालुओं को बचाया

पीएम मोदी और गृहमंत्री पर अभद्र बयान

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए उन्हें देश का गद्दार बताया था. जिसके बाद उनके बयान को लेकर सियासत तेज हो गई. वहीं राहुल गांधी की भाषा को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

बीजेपी कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के बयान को लेकर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाए और नेता प्रतिपक्ष से माफी की माँग की है.  

UP में आप खोलना चाहते हैं म्यूजियम तो योगी सरकार लाई बड़ा प्लान, मिलेगी बंपर छूट