Uttarkashi Tunnel Accident Live: टनल में 40 जिंदगियां लड़ रही हर सांस के लिए जंग, परिजनों से कराई बात, स्टील पाइप डालने का काम शुरू
Uttarakhand Tunnel Accident Live: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 40 मजूदरों कों बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. मजूदरों को पाइप के जरिए खाना-पानी भेजा गया है.
एबीपी लाइवLast Updated: 14 Nov 2023 05:28 PM

बैकग्राउंड
Uttarkashi Tunnel Accident Live Update: उत्तराखंड में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग के एक हिस्से के ढहने से उसके अंदर फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए...More
Uttarkashi Tunnel Accident Live Update: उत्तराखंड में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग के एक हिस्से के ढहने से उसके अंदर फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है. अधिकारियों ने कहा है कि श्रमिकों को बाहर निकालने में संभवत: एक-दो दिन और लग सकते हैं. सरकार ने दुर्घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी भी टनल में फंसे मजदूरों की जानकारी ले रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता की और पूरी घटना पर जानकारी ली है. केंद्र की तरफ से हर संभव मदद के लिए भी कहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम को बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया है और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं. बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकलने की पूरी कोशिश की जा रही है. अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दो बार स्थिति की जानकारी ले चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री भी सीएम धामी से इस विषय में बात कर चुके हैं. केंद्रीय एजेंसियां और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं. लगातार मजदूरों को बचाने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए तमाम एजेंसियां लगी हुई हैं. अब तक 40 मीटर से ज्यादा सुरंग से मलबा निकाला जा चुका है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं. रविवार सुबह घटना के तत्काल बाद से ही फंसे श्रमिकों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है जबकि रविवार मध्यरात्रि के बाद मजदूरों से संपर्क स्थापित होने पर उन्हें पेयजल और खाने के पैकेट भी पाइपलाइन के माध्यम से कंप्रेसर की मदद से दवाब बनाकर भेजे जा रहे हैं.
Uttarakhand Tunnel Accident Live: सीएम पुष्कर धामी ने एक्स पर किया पोस्ट
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उत्तरकाशी में हुए भू-धंसाव के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्हें राहत एवं बचाव कार्यों में वैकल्पिक सहायता लेने के साथ ही फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अन्य आवश्यक मशीनों को भी ग्राउंड जीरों पर स्थापित करने के लिए तेजी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया.