UttarakhandWeatherNews: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के लिए कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और यह सिलसिला लगातार चलने की बात कही जा रही है. जिसके चलते सभी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को निगरानी के आदेश दिए हैं.

मानसून आने के बाद पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश से परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. आज यानी शुक्रवार को भी राज्य के पार्वती इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई है.

रुद्रप्रयाग और चम्पावत में ज्यादा बारिश

जानकारी के अनुसार देहरादून,चमोली,रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगहों पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि नैनीताल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है .आने वाले दिनों में 2 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज बारिश का दौर जारी रहने के आसार बताई जा रहे हैं बता दें कि लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के इलाकों में इस वक्त भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है.

आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड में

ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है की बारिश को देखते हुए ही सफल करें चार धाम यात्रा में सफर करें. यात्रियों से कहा गया है कि तेज बारिश के वक्त सफर न करें और जिन जगहों पर प्रशासन ने रोकने की व्यवस्था की है उन जगहों पर ही रुकें. बारिश हल्की होने या रुकने पर ही अपना सफर आगे शुरू करें. पहाड़ों से गुजरते हुए ऊपर से गिरने वाले पत्थरों को देखकर ही आगे सफर करें. आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश भर में अपनी तमाम टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है. किसी भी अपनी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही है.