Uttarakhand Glacier Disaster LIVE Updates: दोपहर तक तपोवन टनल खुलने की उम्मीद, युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी

Uttarakhand Glacier Collapse LIVE Updates: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही में अबतक 36 लोगों की मौत हो गई है. तबाही के बाद से करीब 170 लोग लापता हैं. चमोली जिले में दो दिनों से दिन रात राहत और बचाव के काम चल रहा है. आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार बचाव काम में लगी हुई हैं. तपोवन की टनल में अब भी करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है. मुख्यमंत्री से लेकर केंद्र सरकार में मंत्रियों का भी मौके पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ पहुंच गए हैं. तबाही से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 09 Feb 2021 02:16 PM

बैकग्राउंड

Uttarakhand Glacier Disaster LIVE Updates: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही में अबतक 36 लोगों की मौत हो गई है. तबाही के बाद से करीब 170 लोग...More

राज्यसभा के सदस्यों ने उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि टनल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रातभर के अथक प्रयास के बाद सेना ने टनल के मुंह पर पड़े मलबे को साफ कर लिया है, हमारे लोग काफी अंदर तक गए हैं.