UP Weather Today 09 October 2022: यूपी (UP) में पिछले कई दिनों से बारिश लगातार आफत बनकर बरस रही है. रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है और इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) ने रविवार को फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आस-पास के इलाकों में आंधी चलने और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. यहां मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत और आस-पास के क्षेत्रों में भी गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर तक यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावान जताई है. हालांकि, 12 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन अधिकतम तापमान में 12 अक्टूबर के बाद बढ़ोतरी हो सकती है.

यूपी में इस महीने 70.1 मिलीमीटर हो चुकी है बारिश

इससे पहले शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में यूपी में 16.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. दूसरी तरफ बारिश से संबंधित घटनाओं में पिछले 24 घंटे में लखीमपुर-खीरी, एटा और अंबेडकर नगर में एक-एक मौत हुई है. इसके अलावा बांदा में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. आपको बता दें कि 1 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक यूपी में 70.1 मिलीमीटर बारिश हुई है. वहीं यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है.

आइये जानते हैं कि रविवार को यूपी के प्रमुख जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ मौसमलखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 41 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसमवाराणसी में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 52 है.

ये भी पढ़ें- Firozabad News: फिरोजाबाद में दो साल बाद प्रेमी के घर से मिला लड़की का कंकाल, पूछताछ में आरोपी बोला- 'घर में दफना दिया था'

प्रयागराज मौसमप्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 55 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसमकानपुर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 25 है.

गोरखपुर मौसमगोरखपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 50 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसमआगरा में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 11 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Watch: नोएडा की अजनारा सोसाइटी में गार्ड से मारपीट करते महिलाओं का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने लिया एक्शन