उत्तर प्रदेश में दो दिन हुई झमाझम बारिश और आंधी की वजह से मौसम पूरी तरह से बदल गया है. इन दिनों सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई हैं. बारिश के चलते बीते 24 घंटों में अचानक 4 डिग्री तक तापमान गिर चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 31 अक्टूबर शनिवार से बारिश की रफ़्तार में कमी आएगी. इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वांचल संभाग में गोरखपुर, कुशीनगर समेत 24 जिलों में बारिश होने के आसार है. 

Continues below advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान हैं. पश्चिम यूपी के नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, सहारनपुर रामपुर में बारिश के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया है. पश्चिमी संभाग में आज मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है. ज़्यादातर जिलों में आज से मौसम साफ़ रहेगा और धूप निकल सकती है. वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. 

'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश

Continues below advertisement

आज इन जिलों में बारिश होने का अलर्ट

पूर्वांचल में आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराज गंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर और गोरखपुर में आज एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. लेकिन कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा. 

लखनऊ में सुबह से छाए घने बादल

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज सुबह से ही कई इलाकों में घने बादल छाए हैं तो कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिल रही हैं. आज दिनभर यहां बारिश का सिलसिला जारी रह सकता हैं. बारिश की वजह से लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक आ गया है जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. शाम तक बादलों का असर कम होने लगेगा. रविवार 1 नवंबर को लखनऊ में मौसम साफ़ हो जाएगा. 

आने वाले दिनों की बात करें तो पश्चिमी यूपी में अब मौसम साफ़ ही रहेगा, 5 नवंबर तक कहीं कोई बारिश के आसार नहीं है. जबकि पूर्वांचल हिस्से में 2 नवंबर तक अलग-अलग जिलों में एक या दो जगहों पर बारिश का दौर जारी रहेगा. 3 नवंबर से यहां भी मौसम शुष्क हो जाएगा. बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री तक की गिरावट आई हैं. लेकिन अब इसमें इतनी ही 5-7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.