उत्तर प्रदेश मानसून का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं. बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है. सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चल रही है, जिससे ठंडक महसूस हो रही हैं. मौसम विभाग ने आज 16 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं आगरा, मथुरा व आसपास के इलाके में गरज-चमक के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट है. 

Continues below advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड समेत 38 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान हैं. पूर्वांचल में भी एक दो जगहों पर बौछारें पड़ने का अनुमान हैं लेकिन कोई चेतावनी नहीं हैं. 17 अक्टूबर से प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम बदल जाएंगा और बारिश का दौर थमने के संकेत हैं. 

इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट

यूपी में आज नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बागपत, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं, सँभल, कासगंज, कन्नौज, कानपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर में आज एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. हालांकि यहां कोई चेतावनी नहीं दी गई है. 

Continues below advertisement

जबकि मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. कहीं कोई अलर्ट नहीं है. ये जिले आज ग्रीन ज़ोन में रहेंगे.  

बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में कमी आई हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है. जबकि शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है. 17 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम बदल जाएगा और तमाम जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं. 

प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान