उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार रात पुलिस महकमे में दो सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला करते हुए उनकी नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. जिसमें डीके ठाकुर को अब पुलिस महानिदेशक/ महासमादेष्टा, होमगार्ड के पद पर तैनाती दी गयी है. जबकि अशोक कुमार सिंह को अब पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा बनाया गया है.
1994 बैच के आईपीएस ध्रुव कांत ठाकुर अभी तक पुलिस महानिदेशक/ महासमादेष्टा होमगार्ड के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. उन्हें अब केवल पुलिस महानिदेशक/ महासमादेष्टा होमगार्ड बना दिया गया है.इसी तरह 1995 बैच के अधिकारी अशोक कुमार सिंह अभी तक यूपी पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड में महानिदेशक/ सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे जहां से उन्हें अब महानिदेशक नागरिक सुरक्षा बना दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
20 IPS अधिकारियों का पहले हुआ था ट्रांसफर
यहां बता दें कि इसी महीने 7 अक्टूबर को शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था, जिसमें 12 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल दिए थे. इसमें सूरज कुमार राय को एसएसपी मुजफ्फरनगर बनाया गया था. इसके अलावा आलोक राज नारायण को एसपी मथुरा,विनय कुमार सिंह को एसपी गाजीपुर, इरज राजा को एसपी बलिया और सर्वेश कुमार मिश्रा को एसपी मऊ बनाया गया था.
यशवीर सिंह को एसपी जौनपुर, ओमवीर सिंह एसपी बस्ती बनाया गया था. रवीना त्यागी को एसपी बाराबंकी, पूर्णेंदु सिंह को एसपी बागपत,मधुबन सिंह को एसपी हापुड़ और सुरेश चन्द्र रावत को एसपी जालौन बनाया गया था.
कमिश्नरेट में भी हुए थे बदलाव
आईपीएस कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को DCP प्रयागाराज और अर्पित विजयवर्गीय को DCP लखनऊ बनाया गया था. इसके अलावा भी कई और अधिकारियों के तबादले हुए थे, जिन्हें अलग-अलग पदों पर भेजा गया था. पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है. माना जा रहा है कि प्रदेश में अभी कई और अधिकारियों का भी तबादला हो सकता है. जिसमें सीनियर आईपीएस से लेकर कई और अधिकारी शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
