उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Chunav) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. आयोग द्वारा सूची जारी किए जाने के बाद अब राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है. इस बार अंतिम मतदाता सूची में बड़े स्तर पर संशोधन और छानबीन की गई है.

Continues below advertisement

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत ड्राफ्ट मतदाता सूची में पहले 2,32,24,805 मतदाता जुड़े थे. लेकिन दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट को सुधारा गया. लिस्ट में से शिफ्टेड (दूसरे स्थान पर जा चुके), डबल (दो जगह नाम वाले) और मृत मतदाताओं के 2,03,23,287 नाम काट दिए गए हैं. इसके बावजूद, सूची में 29,1,518 नए मतदाताओं ने अपनी जगह बनाई है.

WATCH: यूपी के सियासत से जुड़ा दिलचस्प वीडियो, PM मोदी ने संजय निषाद को दी झालमुड़ी की प्लेट

Continues below advertisement

हाईकोर्ट की सख्ती और राजनीतिक समीकरण

गौरतलब है कि समय पर चुनाव न होने और पहली बार 6 महीने के लिए प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के सरकारी फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं. बीते दिनों हाईकोर्ट ने इस पर निर्वाचन आयोग से जवाब भी मांगा था. अब जब आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, तो माना जा रहा है कि हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष सुनने के बाद आने वाले दिनों में चुनाव की तारीखों पर बड़ा फैसला आ सकता है. इसके साथ ही, OBC आयोग भी आरक्षण को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है.

जौनपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है.

1 अमरोहा,10470682 अमेठी,16168913 अम्बेडकर नगर,17334314 अयोध्या,16339685 अलीगढ़,18423796 आगरा,20048287 आजमगढ़,35762878 इटावा,9512729 उन्नाव,210327910 एटा,117615311 औरैया,95733812 कन्नौज,114650013 कानपुर देहात,121092814 कानपुर नगर,125957815 कासगंज,95093116 कुशीनगर,254365917 कौशाम्बी,106012318 गाजियाबाद,45688219 गाज़ीपुर,281126820 गोंडा,267450921 गोरखपुर,296314222 गौतमबुद्ध नगर,20956223 चन्दौली,150266124 चित्रकूट,70045725 जालौन,106929626 जौनपुर,369737627 झांसी,98925028 देवरिया,241578129 पीलीभीत,134629930 प्रतापगढ़,256137131 प्रयागराज,349520332 फतेहपुर,189470133 फ़र्रुखाबाद,116207534 फिरोजाबाद,131112535 बदायूं,194811736 बरेली,237053637 बलरामपुर,171656138 बलिया,269720039 बस्ती,191800440 बहराइच,255289241,बांदा,121286142 बागपत,81140243 बाराबंकी,232027744 बिजनौर,232792245 बुलंदशहर,215471146,भदोही,118623747,मऊ,134363048,मथुरा,130685049,महराजगंज,195010250,महोबा,58813751,मीरजापुर,180967852 मुजफ्फरनगर,165652653,मुरादाबाद,150103654 मेरठ,136310155 मैनपुरी,112729256 रामपुर,134354557 रायबरेली,210443658 लखनऊ,108518059 लखीमपुर खीरी,288729060 ललितपुर,85727561 वाराणसी,179350462 शामली,74892163 शाहजहांपुर,193876864 श्रावस्ती,85897765 सन्त कबीर नगर,125174766,सम्भल,135664667 सहारनपुर,192471668 सिद्धार्थ नगर,206492369 सीतापुर,311802970 सुल्तानपुर,200004871 सोनभद्र,127726372 हमीरपुर,72851873 हरदोई,287324774 हाथरस,95269375 हापुड़,747201

Total,उत्तर प्रदेश,125851570

UP Panchayat Chunav: यूपी पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी, इलेक्शन से पहले 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे